{"_id":"64e9ed73005dc5f8980e3337","slug":"innocent-boy-dies-due-to-tile-house-collapse-in-gorakhpur-2023-08-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में हादसा: खपरैल का मकान गिरने से मासूम बच्चे की मौत, मां का टूटा पैर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में हादसा: खपरैल का मकान गिरने से मासूम बच्चे की मौत, मां का टूटा पैर
Sat, 26 Aug 2023 05:51 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 26 Aug 2023 05:51 PM IST
सार
गोपीपुर के गोसाईपुरा निवासी सरवन का पुत्र आयुष (7) जो कक्षा एक में पढ़ता था, वह शुक्रवार की देर शाम 9 बजे अपनी मां शिवकुमारी के साथ खपरैल के मकान में सोया हुआ था। बाहर तेज बारिश हो रही थी। इसी बीच खपरैल का मकान आयुष और उसकी मां के ऊपर गिर गया।
विज्ञापन
मृतक आयुष। (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां हरपुर बुदहट इलाके के गोपीपुर गांव के मोसाईपुरा टोला में शुक्रवार की शाम खपरैल का मकान गिरने से मां के साथ सोई सात वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। वही मां का पैर फ्रेक्चर हो गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गोपीपुर के गोसाईपुरा निवासी सरवन का पुत्र आयुष (7) जो कक्षा एक में पढ़ता था, वह शुक्रवार की देर शाम 9 बजे अपनी मां शिवकुमारी के साथ खपरैल के मकान में सोया हुआ था। बाहर तेज बारिश हो रही थी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: कुलपति के सामने लड़खड़ाई व्यवस्था को पटरी पर लाने की चुनौती, लोगों की बढ़ी उम्मीदें
विज्ञापन
इसी बीच खपरैल का मकान आयुष और उसकी मां के ऊपर गिर गया। मां द्वारा शोर मचाने पर जुटे आसपास के लोगो ने दोनों को खपरैल से बाहर निकाला और निजी साधन से जिला अस्पताल भेजा, जहां आयुष को मृत घोषित कर दिया गया।
बच्चे की मौत की खबर पाकर मां अस्पताल में ही दहाड़ मारकर रोने लगी। बेटे की मौत की सूचना पर दिल्ली कमाने गए आयुष के पिता सरवन भी गोरखपुर आने के लिए गाड़ी पकड़ लिए है।
बच्चे की मौत की खबर पाकर मां अस्पताल में ही दहाड़ मारकर रोने लगी। बेटे की मौत की सूचना पर दिल्ली कमाने गए आयुष के पिता सरवन भी गोरखपुर आने के लिए गाड़ी पकड़ लिए है।