{"_id":"6add20b61707f8b1a60d24e0","slug":"initiative-to-establish-a-population-research-centre-at-gorakhpur-university-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1497108-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरखपुर विश्वविद्यालय में जनसंख्या अनुसंधान केंद्र की स्थापना की पहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरखपुर विश्वविद्यालय में जनसंख्या अनुसंधान केंद्र की स्थापना की पहल
Sun, 25 Oct 2026 02:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 25 Oct 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में जनसंख्या अनुसंधान केंद्र (पीआरसी) की स्थापना की दिशा में पहल होगी। कुलपति प्रो. केपी सिंह ने गणित एवं सांख्यिकी विभाग के निरीक्षण के दौरान इसके लिए सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने डाटा साइंस जैसे नए और महत्वपूर्ण क्षेत्र में भी विशेष रुचि दिखाई।
कुलपति ने विभाग के आचार्यों और प्राध्यापकों से परिचय प्राप्त करने के साथ शैक्षणिक एवं शोध गतिविधियों पर चर्चा की। विभागाध्यक्ष प्रो. हिमांशु पांडेय ने प्रस्तुति के माध्यम से विभाग की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, शैक्षणिक उपलब्धियों, अनुसंधान कार्यों, चुनौतियों और भावी योजनाओं की जानकारी दी। कुलपति ने विभागीय गतिविधियों को समझा और नए विषयों में संभावनाओं पर रुचि दिखाई। इस दौरान विभाग के वरिष्ठ आचार्य और सहायक आचार्य मौजूद रहे। विभागाध्यक्ष प्रो. हिमांशु पांडेय ने कुलपति के मार्गदर्शन के लिए आभार जताया।