फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Initiative of MLA and ADM administration failed, advocate did not agree

Gorakhpur News: विधायक और एडीएम प्रशासन की पहल विफल, नहीं माने अधिवक्ता

Thu, 11 May 2023 03:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 11 May 2023 03:02 AM IST
विज्ञापन
Initiative of MLA and ADM administration failed, advocate did not agree
कैंपियरगंज में अधिकारियों के तबादले पर अड़ा तहसील बार एसोसिएशन
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने एसडीएम न्यायिक कोर्ट के संचालन पर दी सहमति
कैंपियरगंज। विधायक फतेह बहादुर सिंह और एडीएम (प्रशासन) पुरुषोत्तम गुप्ता की पहल के बावजूद अधिवक्ताओं ने आंदोलन जारी रखने का फैसला किया है। बीते 27 अप्रैल से आंदोलनरत अधिवक्ताओं से बातचीत के लिए बुधवार को विधायक फतेह बहादुर सिंह और एडीएम (प्रशासन) पुरुषोत्तम गुप्ता तहसील मुख्यालय पहुंचे लेकिन तहसील बार एसोसिएशन अधिकारियों के तबादले पर अड़ा रहा। हालांकि बातचीत के दौरान अधिवक्ताओं ने एसडीएम न्यायिक कोर्ट के संचालन पर सहमति दी।

कैंपियरगंज तहसील बार एसोसिएशन के बैनर तले आंदोलित अधिवक्ता, अधिकारियों के तबादले की मांग पर अड़े हुए हैं। उनके समर्थन में धीरे-धीरे अन्य अधिवक्ता संगठन भी आने लगे हैं। अधिवक्ताओं की हड़ताल समाप्त कराने के लिए विधायक फतेह बहादुर सिंह व एडीएम प्रशासन पुरषोत्तम गुप्ता तहसील मुख्यालय पहुंचे, जहां अधिवक्ता अपनी मांग पर अडिग रहे। तहसील के अधिवक्ता भवन में आयोजित बैठक में बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने बिंदुवार अपनी बात रखी, जिस पर जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। लेकिन अधिवक्ता एसडीएम, तहसीलदार व नायब तहसीलदार के स्थानांतरण को लेकर अड़े रहे। अधिवक्ताओं ने एसडीएम न्यायिक कोर्ट के संचालन पर सहमति जताई।
विज्ञापन

विधायक फतेह बहादुर सिंह का कहना है कि सोमवार से एसडीएम न्यायिक कोर्ट चलेगा। अधिवक्ताओं से बातचीत अभी जारी रहेगी। जल्द ही मामले का हल निकल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed