{"_id":"612401058ebc3e79b27e7c48","slug":"information-not-given-on-the-portal-ultimatum-on-1864-gorakhpur-city-news-gkp406533041","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानव संपदा पोर्टल पर जानकारी नहीं दी, 1864 को अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानव संपदा पोर्टल पर जानकारी नहीं दी, 1864 को अल्टीमेटम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोर्टल पर जानकारी नहीं दी, 1864 को अल्टीमेटम
गोरखपुर। मानव संपदा पोर्टल पर सर्विस बुक, दस्तावेज का रिकॉर्ड अपलोड नहीं करने वाले 1864 शिक्षकों, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को बेसिक शिक्षा विभाग ने अल्टीमेटम दिया है। कहा गया कि जानकारी अब भी पोर्टल पर अपलोड नहीं की गई तो ऐसे शिक्षकों व कर्मचारियों का अगस्त का वेतन रोक दिया जाएगा। इस संबंध में बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारियों को सूची जारी करते हुए निर्देश दिए हैं।
शिक्षा विभाग को हाईटेक करने के दिशा में सभी शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मियों का शैक्षिक विवरण पोर्टल पर अपलोड किया जाना है। इसके लिए कई बार समय सीमा बढ़ाई जा चुकी है। तब भी काफी संख्या में शिक्षकों के विवरण पोर्टल पर अपलोड नहीं हो सके हैं। उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र ओझा के मुताबिक सूची में तमाम विसंगतियां है। बीएसए से मुलाकात कर उन्हें वस्तुस्थिति से अवगत कराया जाएगा। सूची का एक बार फिर से परीक्षण कराने का अनुरोध किया जाएगा।