फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Industrial estate road will be widened by removing transformer and temple

Gorakhpur News: ट्रांसफार्मर व मंदिर हटाकर चौड़ी की जाएगी इंडस्ट्रियल एस्टेट की सड़क

Wed, 20 Dec 2023 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 20 Dec 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
Industrial estate road will be widened by removing transformer and temple
 गोरखपुर महाराजगंज फोरलेन से फर्टिलाइजर की तरफ जाने वाली सड़क।

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर।
गोरखपुर विकास प्राधिकारण (जीडीए) के प्रभारी मुख्य अभियंता ने मंगलवार को इंडस्ट्रियल एस्टेट की सड़क के चौड़ीकरण एवं नाला निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उद्यमियों के साथ बैठक कर खामियों को दूर करने पर बातचीत की। इस दौरान तय किया गया कि चौड़ीकरण में बाधक बन रहे ट्रांसफार्मर और मंदिर को हटाया जाएगा। सोमवार को रामनगर तिराहे से सोनौली रोड तक इंडस्ट्रियल एस्टेट की सड़क के चौड़ीकरण एवं नाला निर्माण कार्य में कुछ कमियों को लेकर उद्यमियों ने विरोध जताया।
चैंबर आफ इंडस्ट्रीज के पूर्व अध्यक्ष एसके अग्रवाल, उद्यमी भोला जायसवाल एवं अन्य उद्यमियों ने सोमवार को नाली की डिजाइन को लेकर विरोध जताया था। ट्रांसफार्मर न हटने पर सड़क के निर्माण में होने वाली परेशानी को लेकर भी अधिकारियों से बात की थी। उद्यमियों के विरोध के बाद मंगलवार को जीडीए के अधिकारी मौके पर पहुंचे। कुछ स्थानों पर नाली को पीछे किया जाएगा। इसके लिए जगह की व्यवस्था करने पर भी सहमति बनी।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त उद्योग गौरव मिश्र को भी बुलाया गया था। बिजली निगम के अधिकारियों ने भी समस्या देखी। जीडीए के अधिकारियों एवं उद्यमियों के बीच हुई बैठक के बाद चैंबर आफ इंडस्ट्रीज की ओर से उपायुक्त उद्योग को पत्र लिखा। पत्र में बैठक में लिए गए निर्णयों से नगर निगम को सूचित कर चौड़ीकरण में आ रही बाधा को दूर कराने की मांग की है। बैठक में जीडीए से प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह, सहायक अभियंता अजय सिंह, एके तायल, अवर अभियंता आज्ञाराम, हाइडिल के अवर अभियंता मनीष मिश्र, उद्यमियों की ओर से चैंबर के पूर्व अध्यक्ष एसके अग्रवाल, महासचिव भोला जायसवाल, सचिव मनोज अग्रवाल, सुमित कक्कड़, अरुण खट्टर व आदित्य जायसवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed