फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Industrial Development Minister Satish Mahana targets Congress during Video conference in Gorakhpur

औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- राहुल जो बोलते हैं उसका मतलब भी नहीं समझा पाते

Mon, 08 Jun 2020 02:52 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 08 Jun 2020 02:52 PM IST
विज्ञापन
Industrial Development Minister Satish Mahana targets Congress during Video conference in Gorakhpur
औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना।( फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने सोमवार को वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए कोरोना काल में कांग्रेस पर ओछी राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पूरी कांग्रेस एक परिवार के चंगुल में फंस गई है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी जो बोलते हैं उसका मतलब भी नहीं समझा पाते हैं। उसका मतलब पूरी पार्टी को समझाना पड़ता है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रायबरेली में राइफल फैक्ट्री लगाई गई है, वहीं रेल फैक्ट्री का उत्पादन और बढ़ा दिया गया है। इसके वे कहते हैं कि वहां कोई विकास नहीं हुआ है। कांग्रेस ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री को झोपड़ी में बैठाकर गरीबी दिखाने का काम किया था।  वहीं पीएम मोदी पूरी दुनिया को भारत का चमकता हुआ रूप दिखा रहे हैं।
विज्ञापन


औद्योगिक विकास मंत्री  ने बताया कि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का काम जल्द पूरा कर लिया जाएगा। इसके अलावा गोरखपुर का लिंक एक्सप्रेस में कुछ जमीन का विवाद फंसा हुआ है, उम्मीद है जल्द ही इसे सुलझाकर विकास कराया जाएगा। वहीं इसके दोनों किनारे औद्योगि गलियार तैयार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed