{"_id":"614c7c008ebc3e09f0590b4f","slug":"indo-nepal-border-not-reopen-in-indiodistrict-rupandehi","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल: सीमावर्ती जिला रूपनदेही में नहीं आया सीमा खुलने का आदेश, पुराने नियम के अनुसार मिल रही आने-जाने की अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल: सीमावर्ती जिला रूपनदेही में नहीं आया सीमा खुलने का आदेश, पुराने नियम के अनुसार मिल रही आने-जाने की अनुमति
Thu, 23 Sep 2021 06:37 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 23 Sep 2021 06:37 PM IST
सार
नेपाली कैबिनेट बैठक में भारत नेपाल सीमा को खोलने के फैसले के कारण गुरुवार को अधिक संख्या में भारतीय पर्यटक नेपाल जाने के लिए अपने साधन से सीमा पर पहुंचे। इसी तरह नेपाल की तरफ से यात्री सरहद पर पहुंचे।
विज्ञापन
भारत-नेपाल सीमा।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
नेपाल सरकार के मंगलवार को हुए निर्णय के बाद भी गुरुवार को अपने पुराने नियम के अनुसार सीमा पर आवागमन जारी रहा। सवारी लिए नेपाल की तरफ से लोग वापस हो गए और यही स्थिति भारत की तरफ से रही। सीमा खुलने संबंधी आदेश अभी रूपनदेही जिले में नहीं आया।
विज्ञापन
नेपाली कैबिनेट बैठक में भारत नेपाल सीमा को खोलने के फैसले के कारण गुरुवार को अधिक संख्या में भारतीय पर्यटक नेपाल जाने के लिए अपने साधन से सीमा पर पहुंचे। इसी तरह नेपाल की तरफ से यात्री सरहद पर पहुंचे। लेकिन, सीमा से सटे नेपाल के जिलों पर अभी तक मंत्रिमंडल का लिखित आदेश न आने के कारण निजी और पर्यटक वाहन नेपाल नहीं जा पा रहे हैं। न ही नेपाली वाहन भारतीय सीमा में आ रहे हैं।
विज्ञापन
बहुत से लोग भारतीय क्षेत्र में पार्किंग कर पैदल नेपाल सीमा में गए। सीमा पर फिलहाल पैदल आने जाने की छूट दोनों देशों की सुरक्षा अधिकारियों ने दे रखी है। सीमा खुलने के आदेश के बाद नेपाली नागरिक अपने वाहनों से भारतीय सीमा में आना चाहते हैं। दशहरा, दीपावली त्योहार आने वाला है। उधर, सीमावर्ती क्षेत्र के व्यापारी उत्साहित हैं कि सीमा खुल गई तो लंबे समय से बंद पड़े कारोबार को संजीवनी मिल जाएगी।
विज्ञापन
रूपनदेही जिले के मुख्य जिला अधिकारी ऋषि राम तिवारी ने बताया कि अभी तक मंत्रिमंडल का लिखित आदेश नहीं आया है। जैसे ही आदेश मिलेगा, सीमा खोल दी जाएगी।