फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Indo nepal border crossed people after sealed

भारत नेपाल सीमा पर लापरवाही पड़ सकती है भारी, चौकसी के बाद भी ऐसे बॉर्डर पार कर रहे हैं लोग

Tue, 23 Jun 2020 01:04 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, महराजगंज।
अमर उजाला ब्यूरो, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Tue, 23 Jun 2020 01:04 PM IST
सार

  • सीमा सील होने पर भी अनाधिकृत रूप से कुछ नेपाली पहुंच जा रहे सोनौली
  • सुरक्षा एजेंसियां चौकस फिर भी पहुंच रहे हैं नेपाली नागरिक

विज्ञापन
Indo nepal border crossed people after sealed
indo-nepal border - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कोरोना महामारी के वजह से भारत नेपाल सीमा सील है। किसी को आने जाने की छूट नहीं है। फिर भी सुरक्षा एजेंसियों की आंख में धुल झोंककर नेपाली नागरिक सरहद पार हो जा रहे हैं। जबकि कड़ी चौकसी के दावे किए जा रहे हैं। वहीं सोनौली कस्बे के लोग चिंतित है कि नेपाल में अभी कोरोना का प्रभाव तेज है। यह लापरवाही कहीं भारी न पड़ जाय।

विज्ञापन


बीते तीन महीने से नेपाल में लॉकडाउन होने के साथ ही सीमा सील है। ऐसे में काम काज में कोई परेशानी न हो, इसे ध्यान में रखते हुए ट्रांसपोर्ट एवं एजेंट एसोसिएशन की आईडी पर स्थानीय प्रशासन ने आने जाने की छूट दी।
विज्ञापन


इसी तरह नेपाल में भी एजेंटो को आईडी दिखाने के बाद आने जाने की छूट मिली है। इसके अलावा प्रशासन की अनुमति मिलने पर ही किसी को आने जाने दिया जा रहा है। इन दिनों कुछ नेपाली नागरिक  सरहद पार हो जा रहे हैं। ऐसे में दिनभर सोनौली कस्बे में कपड़ा, किराना और मेडिकल स्टोर की दुकानों पर नेपाली नागरिकों को देखा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा सोनौली मंडल अध्यक्ष प्रेम जायसवाल ने नाराजगी जताते हुए बताया कि नेपाल में अब स्थिति ठीक नहीं है। अगर ऐसे ही नेपाली नागरिक आते रहे तो कोरोना का खतरा बढ़ सकता है। उन्होनें तहा कि एजेंट और ट्रांसपोर्ट के परिचय पत्र को देख कर ही उन्हें भारत में प्रवेश दिया जाए।

क्षेत्राधिकारी नौतनवां राजू कुमार साव ने बताया कि एसोसिएशन की मांग के अनुसार वाहनों को पास कराने के लिए एजेंट और ट्रांसपोर्ट के कर्मचारी को परिचय पत्र दिखाने पर प्रवेश में छूट मिली है। इसके विपरीत अगर कोई पाया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वैसे भी सीमा सील है। सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। किसी को आने जाने नहीं दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed