फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Indigo flight arrived late at Gorakhpur airport, people missed their flight to Dubai

गोरखपुर एयरपोर्ट: देर से आई इंडिगो की फ्लाइट , छूट गया दुबई का विमान- 'माननीय' ने VIP लाउंज में घंटों गुजारे

Tue, 15 Apr 2025 11:16 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Tue, 15 Apr 2025 11:16 AM IST
सार

सुबह 10:10 बजे दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 30 मिनट की देरी से रवाना हुई। इस दौरान केंद्रीय मंत्री वीआईपी लाउंज में करीब एक घंटे तक बैठे रहे। इसके अलावा, दिन भर में बंगलूरू, कोलकाता, मुंबई और दिल्ली जाने वाली कुल आठ फ्लाइटें 30 मिनट से लेकर एक घंटे तक देर हुईं।

विज्ञापन
Indigo flight arrived late at Gorakhpur airport, people missed their flight to Dubai
एयरपोर्ट से बाहर निकलते यात्री। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एयरपोर्ट पर सोमवार को भी यात्रियों को फ्लाइट की लेट लतीफी से परेशानियों का सामना करना पड़ा। शाम के समय इंडिगो की मुंबई जाने वाली फ्लाइट देर से एयरपोर्ट पर आई। इस कारण एयरपोर्ट पर आए कौड़ीराम के रमेश और बड़हलगंज के एक यात्री की मुंबई से उड़ान भरने वाली दुबई की फ्लाइट छूट गई।

विज्ञापन


दोनों ने टिकट निरस्त कराकर आगे के दिनों में बुक कराया। वहीं दिल्ली जाने के लिए केंद्रीय मंत्री को भी एक घंटे इंतजार करना पड़ा। सोमवार शाम करीब पांच बजे एयरपोर्ट के बाहर मुंबई, दिल्ली, बंगलूरू से फ्लाइट से आने वाले यात्रियों का उनके परिजन इंतजार करते दिखे।
विज्ञापन


परिजनों का कहना था कि अभी तक रेलवे स्टेशन पर ही खड़े होकर इंतजार किए हैं। पहली बार एयरपोर्ट पर एक घंटे से फ्लाइट आने का इंतजार कर रहे हैं। उनका कहना था कि इमरजेंसी में जल्दी पहुंचने के लिए फ्लाइट से अधिकतर लोग सफर करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर यहां भी देर होने लगेगी तो फिर कहां जाएंगे। बंगलूरू से आईं शहर में रहने वाली रूह अफजा खातून ने बताया कि करीब 20 मिनट तक फ्लाइट में बैठी रहीं। इसके बाद उतरने दिया गया। बताया जा रहा था कि रनवे खाली नहीं है, इस वजह से ऐसा हुआ। एयरपोर्ट के बाहर खड़े परिजनों का लगातार कॉल आ रहा था।

पिता की मौत के बाद आए, फ्लाइट में हो गई देर
सिद्धार्थनगर के कमलेश तिवारी ने बताया कि चार दिन पहले मुंबई गया था। पिता की मौत की सूचना मिलने पर फिर जल्दी-जल्दी फ्लाइट से वापस आया हूं। गोरखपुर में 5:20 बजे फ्लाइट का उतरने का समय था। लेकिन यहां पर एक घंटे विलंब से 06:20 बजे एयरपोर्ट पर फ्लाइट उतरी है।

वीआईपी लाउंज में करीब एक घंटे बैठे रहे केंद्रीय मंत्री
सुबह 10:10 बजे दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 30 मिनट की देरी से रवाना हुई। इस दौरान केंद्रीय मंत्री वीआईपी लाउंज में करीब एक घंटे तक बैठे रहे। इसके अलावा, दिन भर में बंगलूरू, कोलकाता, मुंबई और दिल्ली जाने वाली कुल आठ फ्लाइटें 30 मिनट से लेकर एक घंटे तक देर हुईं।

इसी तरह अपराह्न 3:50 बजे दिल्ली जाने वाली फ्लाइट एक घंटे देर से उड़ी। शाम 4:55 बजे बंगलूरू जाने वाली फ्लाइट 35 मिनट, 5:05 बजे कोलकाता जाने वाली 32 मिनट और 5:55 बजे मुंबई जाने वाली फ्लाइट एक घंटे की देरी से उड़ी।

शाम 6:40 बजे मुंबई जाने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट 50 मिनट, 7:25 बजे बंगलूरू जाने वाली अकासा एयर की फ्लाइट 50 मिनट और रात 8:00 बजे दिल्ली जाने वाली स्पाइस जेट की उड़ान 45 मिनट की देरी से रवाना हुई। अधिकांश आगमन वाली फ्लाइटें भी 10 से 30 मिनट की देरी से पहुंचीं।

कोट-
बेटा मुंबई से आ रहा है, उसे घर ले जाने के लिए एयरपोर्ट पर आया हूं। एक घंटे से एयरपोर्ट के बाहर बैठकर इंतजार कर रहा हूं। बताया जा रहा है कि 6:20 बजे तक फ्लाइट एयरपोर्ट पर आ जाएगी: मुजम्मिल हुसैन, महराजगंज

पिता की तबीयत खराब होने पर दुबई से घर वापस आया था। सोमवार को दोबारा दुबई जाने के लिए निकला। एयरपोर्ट पर मुंबई जाने वाली फ्लाइट देर से आई। अब मुंबई एयरपोर्ट से दुबई जाने वाली फ्लाइट नहीं मिलती। इसलिए टिकट निरस्त कराकर दोबारा 18 अप्रैल का बुक कराया है:रमेश कुमार, कौड़ीराम


बंगलूरू से इंडिगो की फ्लाइट दस मिनट पहले शाम 4:10 बजे ही एयरपोर्ट पर आ गई। रनवे खाली न होने के कारण करीब 20 मिनट तक फ्लाइट में बैठे रहे। थोड़ी देर बाद रनवे खाली होने पर फ्लाइट से नीचे उतरे:अर्पित कुमार, कुशीनगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed