फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Indian Navy is ready to deal with every challenge: Prof. green saran

हर चुनौती से निपटने के लिए तैयार है भारतीय नौसेना : प्रो. हरी सरन

Tue, 05 Dec 2023 01:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Dec 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Indian Navy is ready to deal with every challenge: Prof. green saran
- डीडीयू में भारतीय नौसेना दिवस पर व्याख्यान का आयोजन किया गया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। डीडीयू के रक्षा एवं स्त्रातजिक अध्ययन विभाग द्वारा भारतीय नौसेना दिवस के अवसर पर सोमवार को विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य वक्ता प्रो. हरी सरन ने कहा कि आज की नौसेना हर चुनौती से निपटने को तैयार है। उन्होंने 21वीं शताब्दी को सामुद्रिक शताब्दी यानी एशिया की शताब्दी कहा।
प्रो. हरी सरन ने अपने उद्बोधन ने कहा कि 4 दिसंबर के अवसर पर भारतीय नौसेना दिवस का आयोजन 1971 के युद्ध में भारतीय नौसेना द्वारा किए गए साहसपूर्ण सैन्य अभियानों के उपलक्ष्य में किया जाता है। 1971 के युद्ध में भारत की विजय व बांग्लादेश के स्थापना में भारतीय नौसेना की महत्वपूर्ण भूमिका रही थी।
विज्ञापन

भारतीय नौसेना के रणनीतिक उद्देश्यों का वर्णन करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना न सिर्फ एक क्षेत्रीय शक्ति के रूप में बल्कि वैश्विक नौसैनिक शक्ति के रूप में भारत की छवि को स्थापित करने का प्रयास कर रही है। इस दिशा में आने वाली प्रत्येक चुनौती से मजबूती से निपट रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही सागर परियोजना, सागरमाला परियोजना एवं भारतीय नौसेना को ट्रू ब्लू वाटर नेवी बनाने के लिए भविष्य की जरूरतों संबंधी जानकारी भी दी। विभागाध्यक्ष प्रो. विनोद कुमार सिंह ने स्वागत और संचालन पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा ने किया। इस दौरान प्रो. श्रीनिवास मणि त्रिपाठी, प्रो. प्रदीप कुमार यादव, डॉ. जितेंद्र कुमार, डॉ. अभिषेक सिंह, शोध छात्र, स्नातक एवं परास्नातक के विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed