{"_id":"5fc9d84dec99de5c8e64ee88","slug":"indian-groom-reached-nepal-on-foot-to-bring-bride","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस प्यार के आगे सरहद की दीवार भी पड़ गई छोटी, नेपाल से भारत पैदल आई दुल्हन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस प्यार के आगे सरहद की दीवार भी पड़ गई छोटी, नेपाल से भारत पैदल आई दुल्हन
Fri, 04 Dec 2020 02:05 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 04 Dec 2020 02:05 PM IST
विज्ञापन
दुल्हन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सात जन्मों का बंधन कितना अहम होता है यह नजारा गुरुवार को भारत-नेपाल सीमा पर स्थित झुलनीपुर में देखने को मिला। भारतीय दूल्हे ने नेपाली दुल्हन के घर पैदल पहुंचकर विधिपूर्वक शादी की तथा शादी के संपन्न होने के बाद दुल्हन को पैदल लेकर ही सीमा पर पहुंचा। वहां से वाहन से दंपती अपने घर पहुंचे।
विज्ञापन
जिले के रामपुर मीर के रहने वाले दूल्हे के पिता प्रदीप चौहान ने बताया कि उनके पुत्र का विवाह नेपाल के नवलपरासी के गोकुल नगर सुस्ता गांव पालिका में राजेंद्र चौहान बीके पुत्री से तय था। तय कार्यक्रम के मुताबिक दूल्हा शादी के लिए सीमा पर पहुंचा तो कोरोना की वजह से लगी रोक के कारण उसे वाहन से अंदर जाने के लिए मना कर दिया गया।
विज्ञापन
वाहन के न जाने की स्थिति को देखते हुए दूल्हे ने भी अपने विश्वास के आगे सीमा की सरहद को छोटा साबित कर दिया तथा दुल्हन के घर पहुंचकर उसके साथ विवाह की रश्म को पूरा किया। रश्म पूरी करने के उपरांत नेपाली दुल्हन भी अपने जीवनसाथी के साथ पैदल ही उसके घर के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर सीमा पर आने के बाद वाहन से वे अपने घर पहुंचे, जहां पर परिजनों ने उनका स्वागत किया। दिनभर इस शादी को लेकर दूल्हा-दुल्हन की चर्चा होती रही।