फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Indian Bank will change provision of banking from February 15

इलाहाबाद बैंक के खाता धारक रहे हैं तो पढ़ लें ये खबर, 15 फरवरी से बदल जाएगा ये खास नियम

Fri, 12 Feb 2021 03:36 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 12 Feb 2021 03:36 PM IST
विज्ञापन
Indian Bank will change provision of banking from February 15
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

अगर आप इलाहाबाद बैंक के खाता धारक रहे हैं तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। 15 फरवरी से इलाहाबाद बैंक के खाताधारकों को कई नए बदलाव को अपनाने होंगे। इस तारीख से बैंक का आईएफएससी कोड से लेकर मोबाइल बैंकिंग संबंधी कई बदलाव लागू हो जाएंगे।

विज्ञापन


दरअसल इलाहाबाद बैंक का विलय इंडियन बैंक में हो चुका है। इस वजह से विलय के बाद इलाहाबाद बैंक के खाताधारकों के आईएफएससी कोड, मोबाइल बैंकिंग एप, चेक बुक और पासबुक में बदलाव किया गया है। इसको देखते हुए बैंक की ओर से इलाहाबाद बैंक के सभी खाताधारकों से नए बदलाव को 15 फरवरी से अपनाने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन


अब डाउनलोड करना होगा indoASIS मोबाइल बैंकिंग एप
ऑनलाइन बैंकिंग के लिए इलाहाबाद बैंक के खाताधारकों को अब indoASIS ऐप डाउनलोड करना होगा। 15 फरवरी 2021 को सुबह 9:00 बजे से इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंटरनेट बैंकिंग के लिए

इंटरनेट बैंकिंग के लिए http://indianbank.net.in का इस्तेमाल करना होगा।

चेक बुक और पासबुक के लिए
चेक बुक एवं पासबुक का प्रयोग 6 महीने या इसकी समाप्ति ( जो भी पहले हो) तक कर सकते हैं। इंडियन बैंक प्रारूप में नई पासबुक 15 फरवरी से जारी होगी। नई पासबुक अपनी शाखा से हासिल कर सकते हैं।

नया आईएफएससी कोड पाने के लिए
नया आईएफएससी कोड पाने के लिए अपने मोबाइल नंबर से 92688 01962 पर एसएमएस करें।

ifsc(space)(old ifsc )
Ex- IFSC ALLA0210999

 

आरटीजीएस, एनईएफटी और आईएमएसपी के लिए इंडियन बैंक के IDIB... से शुरू होने वाले आईएफएससी का प्रयोग करना होगा।

अधिक जानकारी के लिए कस्टमर केयर नंबर 1800 425 00000 पर फोन कर सकते हैं। www.indianbank.in/amalgamation पर लॉग इन कर नया आईएफएससी कोड हासिल कर सकते हैं।

इंडियन बैंक डीजीएम अजीत कुमार झा ने बताया कि 15 फरवरी से मोबाइल बैंकिंग, आईएफएससी कोड इंटरनेट बैंकिंग में बदलाव हो जाएगा। एटीएम और पुराने चेक बुक उसी तरह से चलते रहेंगे। हालांकि खाताधारकों को अपने नजदीकी शाखा से नया चेक बुक ले लेना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed