{"_id":"5f856c87ca96846290739b67","slug":"india-nepal-international-border-will-remain-sealed-by-mid-november","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य नवंबर तक सील रहेगी भारत नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा, इस वजह से लिया गया फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य नवंबर तक सील रहेगी भारत नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा, इस वजह से लिया गया फैसला
Tue, 13 Oct 2020 02:45 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 13 Oct 2020 02:45 PM IST
विज्ञापन
भारत नेपाल सीमा
- फोटो : अमर उजाला
भारत-नेपाल की प्रमुख अंतरराष्ट्रीय सीमा 16 अक्तूबर से नवंबर मध्य तक नहीं खुलेगी। दरअसल, नेपाल सरकार ने सभी विदेशी पर्यटकों के लिए सीमा खोलने का फैसला किया था। हालांकि, नेपाल में कोरोना संक्रमण के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में सोमवार को हुई मंत्रीमंडल की बैठक में सीमा बंद रखने का फैसला एक माह और आगे बढ़ा दिया। ऐसे में मध्य नवंबर तक भारत-नेपाल की सभी अंतरराष्ट्रीय सीमा सील रहेंगी।
विदेश मंत्रालय के सचिव विष्णु शर्मा ने मंगलवार को बताया कि भारत-नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर आवागमन को शुरू करने के लिए पिछले माह हुई बैठक में विदेश मंत्री प्रदीप ज्ञावाली द्वारा पर्यटकों के लिए अंतरराष्ट्रीय सीमा खोलने पर सहमति बनी थी।
उन्होंने बताया कि पिछले एक सप्ताह से नेपाल में कोरोना संक्रमण से बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए मध्य नवंबर तक सीमा सील रखने का फैसला किया गया। इसी तरह, सरकार ने शिक्षण संस्थानों को बंद करने, परीक्षाओं, सेमिनारों, प्रशिक्षण और खेल गतिविधियों को अगली सूचना तक बंद करने का निर्णय लिया है।