फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   India Nepal international border will remain sealed by mid November

मध्य नवंबर तक सील रहेगी भारत नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा, इस वजह से लिया गया फैसला

Tue, 13 Oct 2020 02:45 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Tue, 13 Oct 2020 02:45 PM IST
विज्ञापन
India Nepal international border will remain sealed by mid November
भारत नेपाल सीमा - फोटो : अमर उजाला
भारत-नेपाल की प्रमुख अंतरराष्ट्रीय सीमा 16 अक्तूबर से नवंबर मध्य तक नहीं खुलेगी। दरअसल, नेपाल सरकार ने सभी विदेशी पर्यटकों के लिए सीमा खोलने का फैसला किया था। हालांकि, नेपाल में कोरोना संक्रमण के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में सोमवार को हुई मंत्रीमंडल की बैठक में सीमा बंद रखने का फैसला एक माह और आगे बढ़ा दिया। ऐसे में मध्य नवंबर तक भारत-नेपाल की सभी अंतरराष्ट्रीय सीमा सील रहेंगी।
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के सचिव विष्णु शर्मा ने मंगलवार को बताया कि भारत-नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर आवागमन को शुरू करने के लिए पिछले माह हुई बैठक में विदेश मंत्री प्रदीप ज्ञावाली द्वारा पर्यटकों के लिए अंतरराष्ट्रीय सीमा खोलने पर सहमति बनी थी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पिछले एक सप्ताह से नेपाल में कोरोना संक्रमण से बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए मध्य नवंबर तक सीमा सील रखने का फैसला किया गया। इसी तरह, सरकार ने शिक्षण संस्थानों को बंद करने, परीक्षाओं, सेमिनारों, प्रशिक्षण और खेल गतिविधियों को अगली सूचना तक बंद करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed