फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   India Nepal border news 10 Indians found corona positive in sonauli

India Nepal border: सोनौली सीमा पर 10 भारतीय मिले कोरोना संक्रमित, लुंबिनी भ्रमण के बाद स्वदेश लौट रहे थे पर्यटक

Wed, 29 Dec 2021 10:08 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, सोनौली (महराजगंज)।
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनौली (महराजगंज)। Published by: vivek shukla Updated Wed, 29 Dec 2021 10:08 AM IST
सार

सभी संक्रमितों को सीएचसी गोपाला में भर्ती कराया गया है। वहीं, साथ आ रहे 58 अन्य लोगों को क्वारंटीन किया गया है।

विज्ञापन
India Nepal border news 10 Indians found corona positive in sonauli
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

भारत-नेपाल सीमा सोनौली पर मंगलवार को 10 भारतीय नागरिक कोरोना संक्रमित मिले। वे नेपाल के लुंबिनी भ्रमण के बाद भारत लौट रहे थे। बॉर्डर के मुख्य गेट पर जांच में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सभी संक्रमित त्रिपुरा के रहने वाले हैं। वे अन्य लोगों के साथ दो बसों में सवार होकर नेपाल घूमने गए थे। संक्रमितों को गोपाला सीएचसी में भर्ती कराया गया है। इनके साथ गए लोगों और बस चालकों को भी आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट आने तक के लिए क्वारंटीन किया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, त्रिपुरा के 65 लोग दो बसों में सवार होकर सोमवार को सोनौली सीमा के रास्ते नेपाल के लुंबिनी गए थे। दोनों बसों में तीन चालक थे, जो झारखंड के रहने वाले हैं। भारतीय क्षेत्र से नेपाल में प्रवेश करने पर इनकी कोरोना जांच हुई थी, जिसमें सभी स्वस्थ मिले थे। लुंबिनी में दर्शन के बाद मंगलवार को वे वापस सोनौली सीमा पर पहुंचे, जहां जांच में एक बस में सवार 10 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले।
विज्ञापन


स्वास्थकर्मी शेराज अहमद और रामसुभाष ने बताया कि सोनौली सीमा पर बने हेल्प डेस्क पर नेपाल से आने वाले लोगों की एंटीजन जांच की जाती है। मंगलवार दोपहर बाद करीब एक बजे भारतीय यात्रियों को लेकर कुशीनगर जा रही दो बसें सीमा पर पहुंचीं। जांच में 10 लोग संक्रमित मिले। सूचना पर एसीएमओ डॉ. राकेश कुमार तत्काल मौके पर पहुंचे और दोनों बसों में सवार सभी यात्रियों और चालकों को क्वारंटीन कराया गया। सभी का आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल लिया गया है। उन्होंने बताया कि एक बस में 52 और दूसरे में 16 लोग सवार थे। संक्रमित मिले लोग 52 यात्रियों वाली बस में सवार थे। एसीएमओ ने बताया कि आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट आने के बाद अन्य यात्रियों को आगे जाने देने के बारे में फैसला किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

30 दिसंबर को पटना से त्रिपुरा के लिए है सभी का ट्रेन टिकट

त्रिपुरा के 65 यात्रियों का दल ट्रेन से पटना पहुंचा था। वहां से बोधगया दर्शन के बाद सभी बस से सोमवार को सोनौली पहुंचे। सीमा पर जांच के बाद सभी लुंबिनी के लिए रवाना हुए। मंगलवार को वापसी में सीमा पर 10 लोग संक्रमित मिले। वे कुशीनगर होते हुए पटना जा रहे थे। वहां से 30 दिसंबर का सभी का त्रिपुरा के लिए ट्रेन का टिकट है।  


 
उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि सोनौली सीमा पर त्रिपुरा के 10 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इन्हें सीएचसी गोपाला में भर्ती कराया गया है। इनके साथ नेपाल भ्रमण पर गए अन्य लोगों को आरटीपीसीआर जांच की रिपोर्ट आने तक के लिए क्वारंटीन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed