फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   India bowler RP singh call Gorakhpur yorker Machine cricketer ritesh yadav after viral his video

गोरखपुर में यार्कर से नारियल तोड़ने वाले शख्स का वीडियो वायरल, आरपी सिंह ने भेजा बुलावा

Fri, 01 May 2020 10:48 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 01 May 2020 10:48 AM IST
विज्ञापन
India bowler RP singh call Gorakhpur yorker Machine cricketer ritesh yadav after viral his video
पूर्व तेज गेंदबाज आरपी सिंह के साथ गोरखपुर के रितेश यादव। - फोटो : ट्विटर

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में दो दिनों से एक शख्स की खूब चर्चा हो रही है। इस शख्स ने एक वीडियो में गेंद फेंककर नारियल तोड़ दिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग इसे 'यार्कर मशीन' के नाम से बुला रहे हैं। युवक का नाम रितेश यादव है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर रितेश यादव का वीडियो वायरल होने के बाद कई लोग इनकी प्रतिभा की सराहना कर रहे हैं। इस बीच भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज आरपी सिंह ने उन्हें लॉकडाउन खत्म होने के बाद अपनी एकेडमी में आने का ऑफर दिया है।
विज्ञापन

 


बता दें कि रितेश यादव गोरखपुर के सिंघड़िया निवासी हैं और उनका सपना है कि वे आइपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) में खेलें। रितेश ने 24 अप्रैल को अपनी यार्कर से नारियल तोड़ते हुए वीडियो ट्विटर पर अपलोड की थी।

आरपी सिंह ने की तारीफ

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को खूब सराहा जा रहा है। वहीं पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज आरपी सिंह ने भी रितेश की प्रतिभा को सराहा है। उन्होंने ट्वीट किया, 'जबरदस्त यार्कर। वाकई ग्रामीण इलाकों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है और हमारे देश में एक से बढ़कर एक युवा टैलेंट मौजूद है। रितेश अगर चाहें तो लॉकडाउन खत्म होने के बाद लखनऊ या ग्रेटर नोएडा कैंप में प्रशिक्षण के लिए आ सकते हैं। मैं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।'



इसके बाद रितेश ने उन्हें जवाब देते हुए कहा कि बहुत बहुत धन्यवाद सर, मुझे ये अवसर प्रदान करने के लिए, आभार आपका जो आपने मुझे इस काबिल समझा। मैं बिल्कुल आपसे प्रशिक्षित होना चाहूंगा ताकि मैं अपने हुनर को और निखार सकूं और आपकी तरह अपने जिले, प्रदेश और देश का नाम रौशन कर सकूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed