{"_id":"61c6d77fbb115f2af2639d24","slug":"india-becomes-nepal-largest-market-for-vegetables","type":"story","status":"publish","title_hn":"Exclusive: सब्जियों के लिए नेपाल का सबसे बड़ा बाजार बना भारत, रोजाना छह करोड़ रुपये का सामान होता है आयात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Exclusive: सब्जियों के लिए नेपाल का सबसे बड़ा बाजार बना भारत, रोजाना छह करोड़ रुपये का सामान होता है आयात
Sat, 25 Dec 2021 02:04 PM IST
vivek shukla
संजय कुमार पांडेय, महराजगंज।
संजय कुमार पांडेय, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 25 Dec 2021 02:04 PM IST
सार
नेपाल को आयातित सब्जियों का सबसे बड़ा हिस्सा भारतीय उत्पादों का है। भारत के अलावा हरी सब्जियां और मेवे पाकिस्तान और बांग्लादेश से नेपाल में आयात हुए हैं।
विज्ञापन
भारत-नेपाल सीमा।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सब्जियों के लिए भारत, नेपाल का सबसे बड़ा बाजार बन गया है। नेपाल में रोजाना करीब छह करोड़ रुपये की सब्जियां भारत से ही आयात होती हैं। भंसार विभाग विभाग द्वारा सार्वजनिक किए गए चालू वित्त वर्ष के पहले पांच महीनों के आंकड़ों अनुसार, चालू वित्तीय वर्ष जुलाई से नवंबर तक 8.59 अरब रुपये की सब्जियों का आयात किया गया है। जिसमें आलू पहले पायदान पर है।
विभाग के आकड़ों के अनुसार, इस अवधि के दौरान नेपाल ने सबसे अधिक आलू का आयात किया है। इसमें अकेले आलू की खरीद के लिए नेपाल से 5.27 अरब रुपये भारत मे भेजे गए है। इसी तरह 2.47 अरब रुपये के प्याज, 186.6 मिलियन रुपये के शलजम, 374.1 मिलियन रुपये के हरे लहसुन और 71.70 मिलियन रुपये के मशरूम ने भी इस अवधि के दौरान नेपाल के कारोबारियों ने आयात किया।
14 करोड़ रुपये की फलियां, 41 करोड़ रुपये की गाजर, चार करोड़ रुपये की मिर्च और 16 करोड़ रुपये की हरी सब्जियां नेपाल में प्रवेश कर चुकी हैं। इसी तरह 33.7 करोड़ रुपये की हरी सब्जियां भी नेपाल में प्रवेश कर चुकी हैं। चालू वित्त वर्ष के मध्य नवंबर तक नेपाल ने 6.89 अरब रुपये की सब्जियों का आयात किया था।
विज्ञापन
नेपाल को आयातित सब्जियों का सबसे बड़ा हिस्सा भारतीय उत्पादों का है। भारत के अलावा हरी सब्जियां और मेवे पाकिस्तान और बांग्लादेश से नेपाल में आयात हुए हैं।
भंसार सूचना अधिकारी तीर्थ राज पासवान ने बताया कि चालू वित्त वर्ष के पहले पांच महीनों में भारत से 5.16 अरब रुपये के आलू जांच कर पास किया गया है।