फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   India 100 Crore Vaccination: 30,58,954 doses of corona vaccine installed in Gorakhpur

100 Crore Vaccination: गोरखपुर में टीकाकरण का आंकड़ा 30 लाख के पार, लक्ष्य पूरा करने के लिए जारी है महाभियान

Thu, 21 Oct 2021 11:42 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 21 Oct 2021 11:42 AM IST
सार

गोरखपुर में कोविड टीकाकरण के लक्ष्य को जल्द से जल्द पूरा करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे महाभियान का असर दिख रहा है। ऐसे में अब तक कुल 30,58,954 वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है।

विज्ञापन
India 100 Crore Vaccination: 30,58,954 doses of corona vaccine installed in Gorakhpur
गोरखपुर में कोरोना वैक्सीनेशन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कोरोना संक्रमण के खिलाफ जारी टीकाकरण अभियान में भारत ने आज इतिहास रच दिया है। गुरुवार यानी आज कोरोना वैक्सीनेशन के 100 करोड़ के आंकड़े को भारत ने पार कर लिया है। इस मौके पर कई जगह जश्न मनाने की तैयारी है। इसके तहत देश भर में कार्यक्रम आयोजित कर टीकाकरण में योगदान देने वालों का आभार जताया जाएगा। वहीं टीकाकरण के इस अभियान को सफल बनाने में गोरखपुर सहित पूरे यूपी का अहम योगदान है।
विज्ञापन


गोरखपुर में कोविड टीकाकरण के लक्ष्य को जल्द से जल्द पूरा करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे महाभियान का असर दिख रहा है। ऐसे में अब तक कुल 30,58,954 वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है। 22,83,082 पहली डोज और 7,75,873 दूसरी डोज लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन


जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ एनके पांडेय ने बताया कि सुबह से ही कोरोना टीकाकरण के लिए बूथों पर लोग पहुंच रहे थे। वैक्सीन की कोई कमी नहीं है। जल्द ही 35 लाख के लक्ष्य को हासिल कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीकाकरण से वंचित हैं लगभग सात लाख लोग
सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि जिले में 16 जनवरी से कोविड टीकाकरण की शुरुआत की गई है। विभाग को शासन की ओर से 35 लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य मिला है। अब तक 30,58,954 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। जबकि चार लाख से अधिक लोग टीकाकरण से वंचित हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द से जल्द लक्ष्य को पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed