फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   independence day 2020 Special story of Freedom Fighter Krishna Rai from Deoria

इस शख्स पर अंग्रेजों ने रखा था 300 रुपये का इनाम, 200 लोगों के साथ मिलकर उखाड़ डाली थी रेलवे लाइन

Fri, 14 Aug 2020 02:50 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Fri, 14 Aug 2020 02:50 PM IST
विज्ञापन
independence day 2020 Special story of Freedom Fighter Krishna Rai from Deoria
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. कृष्णा राय। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

आजादी की लड़ाई में अंग्रेजों के दांत खट्टे करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. कृष्णा राय को जनता नहीं भूली। पहले के नेता में बड़ा ही भाव था। पर्चा दाखिला का शुल्क विपक्ष से भी ले लेते थे, उसमें से थे कृष्णा राय। पैदल ही प्रचार कर लगातार तीन बार जीते थे चुनाव।

विज्ञापन


कृष्णा राय के निजी सहायक रहे रमजान अंसारी से बातचीत पर यादें ताजा हुईं। देवरिया जिले के रामपुर कारखाना ब्लॉक के गांव कुशहरी निवासी कृष्णा राय ने 1942 के आंदोलन में महती भूमिका निभाई। गांधीजी ने जब अंग्रेज भारत छोड़ो, देशवासियों करो या मरो का नारा दिया तो उस समय कृष्णा राय ने 200 लोगों के साथ अहिल्यापुर देवरिया रेलवे लाइन उखाड़ दी।
विज्ञापन


टेलीफोन का तार काटकर अंग्रेज पुलिस हुक्मरानों से संपर्क तोड़ दिया। कृष्णा राय पर मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस उनको ढूंढने में लगी रही। परिवार वालों पर जुल्म ढाए गए। अंग्रेजों ने उनपर तीन सौ रुपये रुपये का इनाम घोषित करते हुए कमर के नीचे गोली मारने का आदेश दिया।  तुर्तीपार स्टेशन पर उनकी गिरफ्तारी हुई। 15 अगस्त 1947 को देश आजाद हुआ तो बाइज्जत रिहा हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

1975 की इमरजेंसी में गए थे जेल

1957 में पहली बार सोशलिस्ट पार्टी से चुनाव लड़े देवरिया विधान सभा से और कांग्रेस से तीन सौ वोटों से हारे। 1962 में सोशलिस्ट पार्टी से चुनाव छह हजार वोटों से जीते। 1974 में 17 हजार वोटों से कांग्रेस के दीप नारायन मणि त्रिपाठी को हराकर उनके पांव छुए।

रमजान बताते हैं कि चुनाव में पर्चा दाखिला शुल्क के लिए कृष्णा राय को दीप नारायण मणि ने 251 रुपये और खर्चे के लिए 50 रुपये दिए थे। प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 25 जून 1975 आधी रात को इमरजेंसी लगाई तो उसमें कृष्णा राय अपने निजी सहायक रमजान अंसारी, चंद्रिका के साथ गिरफ्तार हुए। डीआईआर मिसा के अंतर्गत 16 माह जेल में बंद रहे। कृष्णा राय का जन्म 15 अगस्त 1920 को हुआ था।  30 अक्तूबर 1988 को स्वर्गवास हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed