{"_id":"5ea92bb17f2a1447cf5ed375","slug":"increased-speed-of-wheat-procurement-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में गेहूं खरीद की बढ़ी रफ्तार, ये पांच एजेंसियां नहीं कर पा रही किसानों का भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में गेहूं खरीद की बढ़ी रफ्तार, ये पांच एजेंसियां नहीं कर पा रही किसानों का भुगतान
Wed, 29 Apr 2020 12:54 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 29 Apr 2020 12:54 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर मंडल में गेहूं कटाई का काम लगभग खत्म हो गया। अब किसान अपनी फसल को सोसाइटी पर बेचने की कवायद में लगे हुए हैं। बताया जा रहा है कि अभी तक 12,7620 क्विंटल गेहूं की खरीद जनपद में की जा चुकी है।
विज्ञापन
खाद विभाग के डीप्टी आरएमओ राकेश मोहन पांडे ने बताया कि यह खरीद 2,314 किसानों से की गई है। जनपद में 153 क्रय केंद्रों पर किसानों का गेहूं खरीदा जा रहा है। गोरखपुर के अलावा महराजगंज में भी बड़ी मात्रा में गेहूं की खरीदारी की जा रही है।
विज्ञापन
डीप्टी आरएमओ ने बताया कि किसानों से गेहूं लगातार खरीदा जा रहा है, शासन के निर्देशानुसार उनका भुगतान भी तुरंत किया जा रहा है। हालांकि पांच एजेंसियों द्वारा किसानों का भुगतान प्रभावित हो रहा है। जल्द ही उसे भी दुरुस्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होनें बताया कि एजेंसी वालों के अनुसार फंड आने में विलंब हो रहा है, इसलिए भुगतान प्रभावित हो रहा है। इनमें पीसीएफ, पीसीयू, कर्मचारी कल्याण निगम, यूपी एग्रो, यूपीएसएस जैसी एजेंसियां शामिल हैं , जो भुगतान करने में असमर्थ हैं। बाकी संस्थाओं द्वारा किसानों का भुगतान किया जा रहा है।