फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Inconvenience caused by power not being restored until late at night.

Gorakhpur News: टाउनहॉल उपकेंद्र में खराबी, 10 हजार घरों के लोग परेशान

Fri, 17 Jul 2026 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 17 Jul 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Inconvenience caused by power not being restored until late at night.
गोरखपुर। टाउनहॉल विद्युत उपकेंद्र में तकनीकी खराबी आने से बृहस्पतिवार को करीब 10 हजार से ज्यादा घरों व प्रतिष्ठानों की बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। पूर्वाह्न करीब 11 बजे बिजली गुल होने के बाद देर रात तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। इससे क्षेत्र के लोगों और व्यापारियों को पूरे दिन परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार, उपकेंद्र के बस बार में खराबी आने के कारण बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली विभाग के कर्मचारी पूरे दिन खराबी दूर करने में जुटे रहे लेकिन देर शाम तक सफलता नहीं मिल सकी। मरम्मत कार्य के लिए बाहर से विशेषज्ञ मैकेनिक को भी बुलाया गया। शास्त्री चौक निवासी अनिल ने बताया कि पूरे दिन बिजली नहीं रहने से घरों और प्रतिष्ठानों में काफी दिक्कतें हुईं। भीषण उमस के बीच लोगों को पेयजल, घरेलू कार्यों और कारोबार में भी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


विद्युत विभाग के एसडीओ विनोद कुमार ने बताया कि उपकेंद्र में तकनीकी खराबी आई है, जिसे दूर करने का कार्य लगातार जारी है और जल्द ही बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। उधर, शाहपुर क्षेत्र के पीएसी फीडर की बिजली भी करीब पांच घंटे बाधित रही। वहीं गोरखनाथ क्षेत्र में भी सुबह हुई बिजली कटौती से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed