Gorakhpur News: गोरखपुर के हिंदी बाजार में हनी ज्वेलर्स पर आयकर का छापा, मचा हड़कंप
आयकर विभाग की टीम को बड़ी संख्या में कच्चे बिल मिले हैं, जिनका मिलान किया जा रहा है। वहीं, मूल्यांकनकर्ता के देरी से आने के चलते सोने-चांदी के गहनों की गणना शाम को शुरू हो पाई। अधिकारी देर रात तक जांच करते रहे। आयकर विभाग के छापे से सराफा बाजार में हड़कंप मच गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आयकर विभाग की टीम ने मंगलवार को हिंदी बाजार में सराफा कारोबारी के गोरखपुर, वाराणसी व पटना स्थित प्रतिष्ठान हनी ज्वेलर्स पर छापा मारा। टीम को सूचना मिली थी कि सराफा कारोबारी के प्रतिष्ठानों पर खरीद-बिक्री के आंकड़ोंं में हेराफेरी करते हुए कर चोरी की जा रही है। गोरखपुर में टीम ने सारे दस्तावेज और कंप्यूटर कब्जे में लिए हैं।
बताया जा रहा है कि आयकर विभाग की टीम को बड़ी संख्या में कच्चे बिल मिले हैं, जिनका मिलान किया जा रहा है। वहीं, मूल्यांकनकर्ता के देरी से आने के चलते सोने-चांदी के गहनों की गणना शाम को शुरू हो पाई। अधिकारी देर रात तक जांच करते रहे। आयकर विभाग के छापे से सराफा बाजार में हड़कंप मच गया है।
सराफा कारोबारी के हिंदी बाजार के अंबे गहना बाजार (कटरा) स्थित प्रतिष्ठान पर आयकर विभाग की वाराणसी, फैजाबाद, कानपुर, प्रयागराज और गोरखपुर की संयुक्त टीम ने छापा मारा। सुबह करीब पांच बजे टीम वृंदावन कॉलोनी स्थित सराफा कारोबारी के नए आवास पर पहुंची। इसके बाद घर के सभी सदस्यों और कर्मचारियों को लेकर हिंदी बाजार प्रतिष्ठान पर पहुंची। टीम ने फर्म के मैनेजर के साथ शोरूम की प्रारंभिक जांच की।
सूत्रों के मुताबिक, टीम के एक अधिकारी ने मैनेजर से पिछले एक माह की खरीद और बिक्री का ब्योरा तलब किया। आय-व्यय के लिए इस्तेमाल होने वाले साॅफ्टवेयर का लॉग इन और पासवर्ड भी लिया।
टीम ने दुकान के अंदर रखे कंप्यूटर, लैपटॉप और बिल बुक लेकर रिकाॅर्ड खंगालना शुरू किया। दुकान में रखे काफी मात्रा में सोना, चांदी और कच्चे बिल का मिलान भी कराया। टीम ने देर रात तक कागजात और खरीद-बिक्री के आंकड़ों का मिलान किया। कार्रवाई बुधवार को भी जारी रह सकती है।