{"_id":"677f4698b7d22c9ba20c8239","slug":"income-tax-department-raided-two-business-establishments-in-gorakhpur-2025-01-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Income Tax Raid: गोरखपुर में एक साथ 5 उद्यमियों के प्रतिष्ठानों पर छापा- मचा हड़कंप, एक से जुड़े हैं सभी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Income Tax Raid: गोरखपुर में एक साथ 5 उद्यमियों के प्रतिष्ठानों पर छापा- मचा हड़कंप, एक से जुड़े हैं सभी
Thu, 09 Jan 2025 10:45 AM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 09 Jan 2025 10:45 AM IST
सार
सुबह आठ बजे दिल्ली और लखनऊ की टीम एक साथ इन प्रतिष्ठानों पर पहुंची और छापे की कार्रवाई शुरु कर दी।
आयकर विभाग के सूत्रों ने बताया कि ये छापा एक के साथ अन्य प्रतिष्ठानों का जुड़ाव मिलने पर पड़ा है।
विज्ञापन
आईटी की टीम ने छापा मारा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आयकर विभाग की टीम ने बृहस्पतिवारी की सुबह शहर के पांच व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और आवास पर छापा मारा है। इनमें एक फ्लोर मिल संचालक, एक होटल क्लब उद्यमी, एक आटोमोबाइल सेक्टर, रियल ईस्टेट और एक अन्य व्यापारी के यहां छापा बताया जा रहा है। सुबह आठ बजे दिल्ली और लखनऊ की टीम एक साथ इन प्रतिष्ठानों पर पहुंची और छापे की कार्रवाई शुरु कर दी।
आयकर विभाग के सूत्रों ने बताया कि ये छापा एक के साथ अन्य प्रतिष्ठानों का जुड़ाव मिलने पर पड़ा है। सूत्रों ने बताया कि फ्लोर मिल एजेंसी के बड़े उद्यमी के यहां छापा सबसे पहले पड़ा। इसके साथ ही रियल इस्टेट और आटोमोबाइल एजेंसी पर भी टीम पहुंची। इनके सहयोगी क्लब और होटल व्यापारी के प्रतिष्ठानों पर भी टीम पहुंच गई। सूत्रों ने बताया कि फ्लोर मिल संचालक की तरफ से काफी रकम क्लब में लगाया गया था। इसी को देखते हुए इस परिसर में भी छापा पड़ा।

Trending Videos
आईटी की टीम ने छापा मारा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके अलावा एक अन्य व्यवसाई के यहां भी छापा पड़ने की सूचना है। इस छापे के बाद शहर के व्यापारियों के बीच हड़कंप मच गया है। इस छापे को एक दूसरे से जुड़ा देख अन्य व्यापारी भी सहमें भी हैं कि कहीं उनके यहां भी इस छापे का असर न पड़े। फ्लोर मिल संचालक को गोरखपुर आवास, संत कबीर नगर के फ्लोर मिल पर आयकर की टीम छापा मार रही है।