{"_id":"663331cc5dcfb7da3303beed","slug":"income-tax-department-questioned-the-plaintiff-in-gorakhpur-s-rs-50-lakh-embezzlement-case-2024-05-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: हवाला नहीं, पत्नी के गहने बेच और व्यापारियों से उधार लिए थे 50 लाख- अभी भी फंसा है पेंच, जानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: हवाला नहीं, पत्नी के गहने बेच और व्यापारियों से उधार लिए थे 50 लाख- अभी भी फंसा है पेंच, जानें
Thu, 02 May 2024 11:55 AM IST
रोहित सिंह
रोहित सिंह, गोरखपुर
रोहित सिंह, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Thu, 02 May 2024 11:55 AM IST
सार
आयकर विभाग के सूत्रों ने बताया कि नवीन श्रीवास्तव ने इन रुपयों को अपना तो बता दिया, लेकिन उलझा भी दिया। जैसे, खुद के व्यापार के कितने रुपये थे, कितने उधार लिए, पत्नी के गहने कहां बेचे, इसका सीधा जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
दरोगा आलोक सिंह आरोप है कि व्यापारी से 50 लाख रुपये इसी ने छीने थे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में चेकिंग के दौरान व्यापारी से 50 लाख रुपये छीनने के मामले में आयकर जांच भी तेज हो गई है। व्यापारी नवीन श्रीवास्तव ने बीते 26 अप्रैल को आयकर विभाग में प्रस्तुत होकर बताया है कि ये रुपये हवाला के नहीं, बल्कि उनके ही थे।
विज्ञापन
यह रकम उन्हहोंने पत्नी के गहने बेचकर और व्यापारियों से उधार लेकर जुटाई थी। रकम पत्नी के इलाज के लिए जुटाई गई थी। अब आयकर विभाग इस बयान के प्रमाणों की सत्यता जांचेगा, तभी यह तय होगा कि रकम जब्त की जाएगी या छोड़ दी जाएगी।
विज्ञापन
इस मामले में आरोपी दरोगा आलोक सिंह जेल में हैं। उसके तीन साथी फरार हैं। वादी नवीन श्रीवास्तव केस दर्ज कराने के बाद अचानक से लापता हो गए थे। बीते तीन अप्रैल को घटना के बाद से ही रकम को लेकर कई तरह की चर्चा हो रही थी।
विज्ञापन
पुलिस ने दरोगा और साथी प्रिंस को जेल भिजवाने के बाद अन्य साथियों की तलाश शुरू कर दी थी। इस बीच रकम को हवाला का बताया जाने लगा। ऐसे में आयकर विभाग भी सक्रिय हो गया। वादी के घर पर जाकर शमन चस्पा करने के साथ उनसे संपर्क का प्रयास किया जा रहा था।
रकम अपनी बताई, लेकिन उलझनें बरकरार
आयकर विभाग के सूत्रों ने बताया कि नवीन श्रीवास्तव ने इन रुपयों को अपना तो बता दिया, लेकिन उलझा भी दिया। जैसे, खुद के व्यापार के कितने रुपये थे, कितने उधार लिए, पत्नी के गहने कहां बेचे, इसका सीधा जवाब नहीं दिया।
सूत्रों ने बताया कि आभूषण बेचने वाले बात पर पलटते हुए बताया कि पत्नी ने इन्हें बेचा था। ऐसे में दुकानदार कौन था, इसकी जानकारी नहीं है।आयकर विभाग, वादी और दरोगा के बयान की मिलान कर जांच को आगे बढ़ा सकता है।