फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   incident of attack on woman sleeping in house in Gorakhpur not disclosed

महिला की हत्या की कोशिश का मामला: आखिरकार किसने और क्यों किया था दुर्गावती पर हमला, पुलिस के हाथ नहीं लगा कोई सुराग

Mon, 22 Nov 2021 02:54 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 22 Nov 2021 02:54 PM IST
सार

नौवाअव्वल गांव के बिनहा टोला निवासी संजय की पत्नी दुर्गावती पर रात में सोते समय अज्ञात हमलावर ने चाकू से प्रहार कर दिया। शोर मचाने पर उसे छोड़कर भाग निकला।

विज्ञापन
incident of attack on woman sleeping in house in Gorakhpur not disclosed
UP Police - फोटो : iStock

विस्तार

गोरखपुर जिले के खोराबार इलाके में घर के बरामदे में सो रही महिला के कत्ल की कोशिश के मामले में पुलिस अभी तक घटना की वजह तथा हमलावर के संबंध में कोई जानकारी नहीं हासिल कर पाई है। महिला के परिजन भी इस मामले में पुलिस को कोई ठोस जानकारी नहीं दे सके हैं। उधर, मेडिकल कॉलेज में भर्ती महिला की हालत में सुधार हो रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, खोराबार थाना क्षेत्र के नौवाअव्वल गांव के बिनहा टोला निवासी संजय की पत्नी दुर्गावती बीते शुक्रवार की रात में बेटे राज के साथ बरामदे में सो रही थी। रात में अज्ञात हमलावर ने दुर्गावती पर चाकू से प्रहार कर दिया। शोर मचाने पर उसे छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन


परिजन महिला को लेकर जिला अस्पताल गए, जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात हमलावर के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। लेकिन पुलिस को घटना के 36 घंटे बाद भी न तो हमले की वजह पता चली और न ही हमलावर का कुछ सुराग लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि दुर्गावती को अभी बात करने में दिक्कत हो रही है। डॉक्टर भी बात करने से मना कर रहे हैं। महिला को फोन पर धमकी मिलने की बात कही जा रही है, लेकिन इस संबंध में भी पुलिस को कोई ठोस जानकारी अभी तक हासिल नहीं हो पाई है। परिजनों का कहना है कि शनिवार की रात में मेडिकल कॉलेज पहुंचकर एक पुलिस अधिकारी ने दुर्गावती की स्थिति के बारे में जानकारी ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed