{"_id":"6a5d35bd99c65f0f720d876a","slug":"incident-in-the-harpur-budhat-area-blow-struck-to-the-head-with-a-sharp-edged-weapon-fir-registered-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1391223-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बाजार के लिए निकले युवक पर हमला, सड़क किनारे खून से लथपथ मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बाजार के लिए निकले युवक पर हमला, सड़क किनारे खून से लथपथ मिला
विज्ञापन
गोरखपुर। हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र में बाजार जाने के लिए घर से निकले युवक पर अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। रविवार सुबह युवक बैजलपुर गांव में पंचायत भवन के पास सड़क किनारे अचेत और खून से लथपथ मिला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने युवक के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले की प्राथमिकी दर्ज की है।
बैदोली गांव के टोला जंगल डिगर सूपा निवासी 30 वर्षीय प्रेमसागर यादव खेती करते हैं। उनके पिता ज्ञानेंद्र ने बताया कि शनिवार शाम करीब छह बजे प्रेमसागर बाजार जाने की बात कहकर घर से निकला था। देर रात तक नहीं लौटने पर उसकी तलाश की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। रविवार सुबह करीब छह बजे राहगीरों ने डायल 112 पर सूचना दी कि बैजलपुर पंचायत भवन के पास एक युवक घायल अवस्था में पड़ा है। जानकारी मिलते ही हरपुर-बुदहट पुलिस मौके पर पहुंची। युवक की जेब में मिले दस्तावेजों से उसकी पहचान प्रेमसागर यादव के रूप में हुई और परिजन को सूचना दी गई।
पुलिस के अनुसार, युवक के सिर के पिछले हिस्से में धारदार हथियार से चोट के निशान मिले हैं। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही सर्विलांस और अन्य तकनीकी माध्यमों से हमलावरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
एसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घायल के होश में आने के बाद घटना की वास्तविक वजह और हमलावरों के बारे में जानकारी मिल सकेगी।