{"_id":"6a234c03dab48900f308b4b9","slug":"incident-in-pipraich-police-station-area-seven-accused-fled-from-the-spot-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1344232-2026-06-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: पिपराइच में पुलिस-पशु तस्करों के बीच मुठभेड़, गोवंश लेकर जा रहे थे बिहार, एक गिरफ्तार-7 फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पिपराइच में पुलिस-पशु तस्करों के बीच मुठभेड़, गोवंश लेकर जा रहे थे बिहार, एक गिरफ्तार-7 फरार
Sat, 06 Jun 2026 03:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 03:51 AM IST
सार
पुलिस टीम को देखते ही तस्करों ने अवैध हथियारों से फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी मोर्चा संभाला। इसी दौरान तस्करों की पिकअप का टायर क्षतिग्रस्त हो गया। बैरिकेडिंग के कारण बच निकलने की कोशिश में वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया, जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई और अंधेरे का फायदा उठाकर अधिकांश आरोपी मौके से भाग गए। कांबिंग के दौरान पुलिस ने मोहनपुर निवासी जनार्दन कनौजिया को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
गिरफ्तार पशु तस्कर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पिपराइच थाना क्षेत्र के सोनबरसा मार्ग स्थित इस्लामपुर ईंट-भट्ठे के पास बृहस्पतिवार देर रात पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। एसओजी और पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर तस्करी की बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया।
विज्ञापन
इस दौरान तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की। मुठभेड़ के बाद मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसके सात साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। पुलिस को जानकारी मिली थी कि कुछ तस्कर इस्लामपुर ईंट-भट्ठे के पास एक पिकअप वाहन में गोवंशीय पशुओं को लादकर बिहार ले जाने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही एसओजी और पिपराइच पुलिस ने इलाके में घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस टीम को देखते ही तस्करों ने अवैध हथियारों से फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी मोर्चा संभाला। इसी दौरान तस्करों की पिकअप का टायर क्षतिग्रस्त हो गया।
बैरिकेडिंग के कारण बच निकलने की कोशिश में वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया, जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई और अंधेरे का फायदा उठाकर अधिकांश आरोपी मौके से भाग गए। कांबिंग के दौरान पुलिस ने मोहनपुर निवासी जनार्दन कनौजिया को गिरफ्तार कर लिया।

मौके से पलटी पिकअप और आसपास से कुल चार गोवंश बरामद किए गए, जिनमें एक मृत पाया गया, जबकि तीन जीवित पशुओं को सुरक्षित गोशाला भेज दिया गया। मृत पशु का पोस्टमार्टम कराकर विधिवत दफन कराया गया।
इसके अलावा पुलिस ने दो मोटरसाइकिल, एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन, रस्सियां, नायलॉन पट्टे और पशु तस्करी में प्रयुक्त अन्य सामान भी बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल और अन्य डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर पूरे नेटवर्क की जांच तेज कर दी गई है।
मामले में गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रारंभिक जांच में बिहार के पश्चिमी चंपारण निवासी साहब अंसारी और रोजित अंसारी समेत अन्य आरोपियों के नाम सामने आए हैं। भागे हुए तस्करों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं: ज्ञानेंद्र, एसपी नॉर्थ