फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Incident at the Sahjanwa Tehsil complex; police have detained two people.

Gorakhpur News: एसडीएम कोर्ट में जमानत कराने पहुंचे दो गुट भिड़े, मारपीट से मची अफरा-तफरी

Fri, 10 Jul 2026 02:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Incident at the Sahjanwa Tehsil complex; police have detained two people.
- सहजनवां तहसील परिसर की घटना, पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया
विज्ञापन


सहजनवां। तहसील परिसर स्थित एसडीएम कोर्ट में बृहस्पतिवार शाम जमानत कराने पहुंचे फरियादियों के बीच मारपीट हो गई। आरोप है कि एक पक्ष के समर्थन में पहुंचे तहसील के कुछ अधिवक्ताओं ने दूसरे पक्ष के लोगों के साथ मारपीट की। घटना के बाद तहसील परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली और दो लोगों को हिरासत में ले लिया।
जानकारी के अनुसार, सहजनवां तहसील क्षेत्र के पाली ब्लॉक के अलगटपुर गांव निवासी राम किंकर सिंह संतकबीरनगर में अधिवक्ता हैं। गांव में उनका जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि बुधवार शाम दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके साथ मारपीट की थी। शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के राम किंकर सिंह, सन्यासी और प्रभाकर का शांति भंग में चालान किया था। बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे दोनों पक्ष एसडीएम कोर्ट में जमानत कराने पहुंचे थे। आरोप है कि इसी दौरान कहासुनी के बाद सन्यासी और प्रभाकर पक्ष के लोगों ने अधिवक्ता राम किंकर सिंह के साथ मारपीट शुरू कर दी। पिटाई से बचने के लिए अधिवक्ता कोर्ट से बाहर निकलकर एक साथी अधिवक्ता के चैंबर में चले गए। अधिवक्ता के साथ मारपीट की जानकारी मिलते ही तहसील के कई अधिवक्ता आक्रोशित हो गए।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुछ अधिवक्ता एसडीएम कोर्ट में पहुंचे और दूसरे पक्ष के लोगों से मारपीट करने लगे। इस दौरान कुछ फरियादियों के कपड़े भी फट गए। हंगामा बढ़ने पर सन्यासी और प्रभाकर किसी तरह वहां से निकल गए। एसडीएम कोर्ट में मारपीट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सन्यासी व प्रभाकर को हिरासत में लेकर थाने चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिली है। शिकायत मिलने पर जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
केशरी नंदन तिवारी, एसडीएम-सहजनवां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed