फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Inauguration of Sadan building and preparations for Khichdi fair intensified

गोरखपुर: सदन भवन के लोकार्पण व खिचड़ी मेले की तैयारियां तेज, बांटी गई जिम्मेदारी

Wed, 22 Dec 2021 07:14 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 22 Dec 2021 07:14 PM IST
सार

तीस दिसंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे नगर निगम के नए सदन भवन का लोकार्पण, नगरायुक्त ने मेले में सफाई, लाइट, मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश।

विज्ञापन
Inauguration of Sadan building and preparations for Khichdi fair intensified
नगर आयुक्त अविनाश सिंह। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नवनिर्मित सदन भवन के लोकार्पण एवं खिचड़ी मेले के संबंध में तैयारियां तेज हो गई हैं। बुधवार को नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने निगम गेस्ट हाउस में आयोजित बैठक में सभी को जरूरी दिशा निर्देश देने के साथ ही जिम्मेदारी भी बांटी। उन्होंने खिचड़ी मेले में सफाई, लाइट और मोबाइल टायलेट सहित अन्य व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिया।

विज्ञापन


बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 30 दिसंबर को नगर निगम के नए सदन भवन का लोकार्पण करेंगे। इसी संबंध में बुधवार को हुई तैयारी बैठक में नगर आयुक्त ने नवनिर्मित भवन में सफाई, लाइट, निर्माण कार्य एवं अन्य व्यवस्थाओं से संबंधित कार्यों को कराने का निर्देश दिया। उन्होंने मुख्य अभियंता एवं अवर अभियंता को कार्यालय भवन के भीतर बचे सभी कार्यों को समय से पूरा कराने की जिम्मेदारी सौंपी। नगर निगम कार्यालय परिसर की साफ-सफाई का जिम्मा नगर स्वास्थ्य अधिकारी व सफाई निरीक्षक तथा भवन में विद्युत कनेक्शन व रोशनी आदि की व्यवस्था सहायक अभियंता अशोक सिंह को सौंपी है।
विज्ञापन


कार्यालय भवन तक जाने के लिए सड़क, सजावट व टेंट के लिए अवर अभियंताओं को जिम्मेदारी दी गई है। नगरायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री के रूट पर एवं नगर निगम कार्यालय के आसपास की सड़कों के यूनिपोल पर होर्डिंग लगाए जाएं। उधर, अपर नगर आयुक्त आरबी सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी एवं जोनल अधिकारी अमरेश बहादुर पाल ने नवनिर्मित सदन भवन का निरीक्षण किया और बाकी बचे कामों को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। नगर आयुक्त ने सहायक नगर आयुक्त समेत संबंधित अभियंताओं को मेले की तैयारियां जल्द पूरी करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed