फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Traffic in Gorakhpur will be diverted for three days due to the Kanwar Yatra.

घर से निकलने के पहले ध्यान दें: सावन शिवरात्रि पर 3 दिन यातायात डायवर्जन, भारी वाहनों की शहर में नो-एंट्री

Sat, 08 Aug 2026 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 08 Aug 2026 02:16 AM IST
सार

देवरिया बाईपास से महादेव झारखंडी की ओर आने वाले बड़े वाहनों को खोराबार देवरिया बाईपास से सिक्टौर, चिड़ियाघर मार्ग की ओर डायवर्ट किया जाएगा। ये वाहन सिक्टौर, रामगढ़ताल थाना मोड़ और अमर उजाला होते हुए अपने गंतव्य तक जाएंगे।

विज्ञापन
Traffic in Gorakhpur will be diverted for three days due to the Kanwar Yatra.
ट्रैफिक डायवर्जन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

श्रावण मास के द्वितीय सोमवार और 11 अगस्त को पड़ने वाली शिवरात्रि के अवसर पर कांवड़ यात्रा को देखते हुए जिले में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। यातायात पुलिस ने 9 अगस्त की सुबह छह बजे से 11 अगस्त की रात 12 बजे तक डायवर्जन प्लान लागू किया है।

विज्ञापन

इस दौरान भारी वाहनों के आवागमन पर रोक रहेगी और कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों को वैकल्पिक रास्तों से भेजा जाएगा। एसपी ट्रैफिक अमित कुमार श्रीवास्तव के अनुसार, ट्रक, डंपर, ट्रैक्टर और ट्रेलर जैसे भारी वाहनों के लिए रात 10 बजे से बंद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

11 अगस्त की रात 10 बजे से फिर व्यवस्था बहाल की जाएगी। व्यवस्था एंबुलेंस, इमरजेंसी वाहन, ऑयल टैंकर और दूध टैंकरों पर लागू नहीं होगा। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित मार्गों का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन

महादेव झारखंडी मंदिर मार्ग पर बदलाव
देवरिया बाईपास से महादेव झारखंडी की ओर आने वाले बड़े वाहनों को खोराबार देवरिया बाईपास से सिक्टौर, चिड़ियाघर मार्ग की ओर डायवर्ट किया जाएगा। ये वाहन सिक्टौर, रामगढ़ताल थाना मोड़ और अमर उजाला होते हुए अपने गंतव्य तक जाएंगे।

वहीं, कुनराघाट की तरफ से महादेव झारखंडी मंदिर की ओर जाने वाले भारी वाहनों को एयरपोर्ट पुलिस चौकी की ओर भेजा जाएगा। ये वाहन एयरपोर्ट, जगदीशपुर और कोनी मार्ग से आगे जाएंगे।

मुक्तेश्वरनाथ मंदिर हार्बर्ट बांध मार्ग
हार्बर्ट बंधा से टीपीनगर की ओर जाने वाली बसों और टैंकरों को न्यू सिक्सलेन ओवरब्रिज से होकर भेजा जाएगा।

पिपराइच मोटेश्वरनाथ मंदिर मार्ग
पादरी बाजार से आने वाले भारी वाहनों को मोहद्दीपुर और खजांची चौराहे की ओर डायवर्ट किया जाएगा। वहीं, सरैया बाजार चौराहे से पिपराइच रोड की तरफ जाने वाले भारी वाहनों को रोका जाएगा। इन वाहनों को बरगदही की ओर भेजा जाएगा।

बड़हलगंज-नौसड़ मार्ग पर कांवड़ियों के लिए अलग लेन
मुक्तिपथ बड़हलगंज से जल लेकर आने वाले कांवड़ियों के लिए बड़हलगंज से नौसड़ चौराहे तक एक लेन सुरक्षित रखी गई है। इस लेन पर केवल कांवड़ियों का आवागमन होगा। अन्य वाहनों का संचालन दूसरी लेन से किया जाएगा।

लिंक एक्सप्रेस वे की ओर भेजे जाएंगे भारी वाहन
कांवड़ यात्रा को देखते हुए कुशीनगर और देवरिया से अयोध्या व लखनऊ जाने वाले भारी वाहनों को गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे से भेजा जाएगा। गोरखपुर शहर से अयोध्या और लखनऊ जाने वाले भारी वाहनों को कालेसर से तेनुआ टोल प्लाजा होते हुए लिंक एक्सप्रेस-वे की ओर डायवर्ट किया जाएगा। गीडा सेक्टर-26 के सामने से भी वाहनों को लिंक एक्सप्रेस-वे की ओर भेजने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed