फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In the comedy kavi sammelan in Gorakhpur, the witty style of poet Pratap Faujdar tickled the people

Gorakhpur News: जब हास्य कवि ने योगी और पुलिस का नाम लिया-लगे ठहाके, कहा- योगी की पुलिस से भगवान ही बचाए

Mon, 29 Apr 2024 12:08 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Mon, 29 Apr 2024 12:08 PM IST
विज्ञापन
In the comedy kavi sammelan in Gorakhpur, the witty style of poet Pratap Faujdar tickled the people
रेलवे प्रेक्षागृह में कविता पाठ करते हास्य कवि प्रताप फौजदार - फोटो : अमर उजाला

देश में हास्य के प्रमुख हस्ताक्षर प्रताप फौजदार और राजनीतिक व्यंग्य से ठहाके लगाने को मजबूर करने वाले अखिलेश द्विवेदी ने रविवार की शाम गोरखपुर के रेलवे के ऑडिटोरियम में लोगों को खूब हंसाया। इसके अलावा स्वयं श्रीवास्तव, श्वेता सिंह और नीरज पांडेय की प्रस्तुति भी सराहनीय रही। प्रयागराज से आए हास्य कवि अखिलेश द्विवेदी की व्यंग्य रचना-योगी की पुलिस से भगवान ही बचाए, पर खूब तालियां बजीं।

विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत मेयर डॉ.मंगलेश श्रीवास्तव, डीडीयू की कुलपति प्रो.पूनम टंडन, एमएमएमयूटी के कुलपति प्रो.जेपी सैनी, रेलवे के मुख्य वाणिज्य प्रबंधक एफएम सुनील ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रयागराज से आए अखिलेश द्विवेदी ने पुलिस अधिकारियों को देखकर कहा-योगी की पुलिस से भगवान ही बचाए।
विज्ञापन




 

In the comedy kavi sammelan in Gorakhpur, the witty style of poet Pratap Faujdar tickled the people
रेलवे प्रेक्षागृह में चल रहे कवि सम्मेलन में उपस्थित लोग - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद -मुझको तेरे शहर से इतना लगाव क्यों है, इन प्यार के रिश्तों में खिंचाव क्यों है पढ़कर खुद को लोगों से जोड़ा। हंसी ठिठोली के बादशाह प्रताप फौजदार ने सरदारों को लेकर एक से बढ़कर एक चुटकुले सुनाए। फौजदार ने नेताओं की कमाई और खर्च पर तंज कसते हुए रचना पढ़ी-मेरे देश के नेता 10 हजार कमाते हैं और एक करोड़ खर्च करते हैं।

इस दौरान डीएम कृष्णा करुणेश, सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह, एसपी नार्थ कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी साउथ जितेन्द्र श्रीवास्तव समेत कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed