फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In many wards, people reposed faith in the same family

Gorakhpur News: 14 वार्डों में जनता ने निवर्तमान पार्षद या उनके परिवार के सदस्य पर जताया भरोसा

Sat, 13 May 2023 10:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 May 2023 10:28 PM IST
विज्ञापन
In many wards, people reposed faith in the same family
वार्ड संख्या 45 मैत्रीपुरम से सपा प्रत्याशी विवेक मिश्रा को क्षेत्र के लोगों ने सातवीं बार जिताया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। शहर के 14 वार्डों के लोगों ने अपने निवर्तमान पार्षद या फिर उनके परिवार के सदस्य पर भरोसा जताया है। वार्ड संख्या 45 मैत्रीपुरम (बिछिया रेलवे कॉलोनी) से सपा प्रत्याशी विवेक कुमार मिश्रा को क्षेत्र के लोगों ने सातवीं बार जिताया है। वहीं, कई प्रत्याशियों के परिवार पर पांच बार से लोगों का भरोसा कायम है।
इस बार गोरक्षनगरी के लोगों ने कई पार्षदों को नकार दिया, वहीं कई परिवार ऐसे हैं, जिन पर लोगों का भरोसा दो से ढाई दशक से कायम है। मैत्रीपुरम वार्ड से चुने गए पार्षद विवेक कुमार मिश्रा के पिता अरुण कुमार मिश्रा दो बार तो मां शकुन मिश्रा चार बार पार्षद रह चुकी हैं। इस वार्ड पर इस परिवार का लगातार सातवीं बार कब्जा हुआ।
विज्ञापन

शाहपुर वार्ड से ज्ञांति देवी और उनके पुत्र चंद्रशेखर सिंह का, विजय चौक वार्ड से भाजपा पार्षद मनु जायसवाल, सिविल लाइंस द्वितीय के भाजपा पार्षद देवेंद्र प्रताप गौड़ का और घंटाघर से सपा पार्षद जियाउल इस्लाम पर क्षेत्र के लोगों ने लगातार पांचवीं बार भरोसा जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा जनप्रिय विहार वार्ड से ऋषिमोहन वर्मा, मानसरोवर वार्ड से सपा के रमेश यादव और राप्तीनगर वार्ड की भाजपा पार्षद पूनम सिंह व उनके परिवार ने चौथी बार जीत हासिल की है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस नगर वार्ड से आरती सिंह व उनके परिवार का, हनुमंत नगर की पार्षद रंजूला रावत और उनके पति राधेश्याम रावत के अलावा सिविल लाइंस के अजय राय का इस वार्ड पर तीन बार से कब्जा रहा है। शक्तिनगर वार्ड की पार्षद आशा श्रीवास्तव और उनके परिवार ने तीन बार जीत हासिल की है। वहीं जंगल तुलसीराम बिछिया के पार्षद राजेश कुमार ने चार बार जीत दर्ज की है।

पुराने प्रधान पर जताया भरोसा, बनाया पार्षद
इस बार 32 गांवों को नगर निगम में शामिल किया गया और 10 नए वार्ड बनाए गए। चुनाव में पुराने गांवों के प्रधानों या परिवार के किसी सदस्य पर भरोसा जता कर लोगों ने पार्षद बनाया है। इनमें खोराबार, रानीडीहा, हरसेवकपुर, मोहनपुर, गुलरिहा आदि के पार्षद शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed