फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur Zoo, the tiger is only growling in quarantine, there was terror in the forest.

Gorakhpur Zoo:जंगल में आंतक बरपाता था बाघ...क्वारंटीन में गुर्रा कर रह जाता- सता रही है याद- जानिए किसकी

Sat, 19 Oct 2024 11:30 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Sat, 19 Oct 2024 11:30 AM IST
सार

चिड़ियाघर में पीलीभीत से रेस्क्यू कर लाए बाघ की आक्रामकता अभी कम नहीं हो रही है। उसे रेस्क्यू सेंटर के क्वारंटीन सेल में रखा गया है। जब-जब वह कीपर को देख रहा है, उसकी गुर्राहट और भी तेज हो जा रही है। पीलीभीत में उसने कई इंसानों पर हमला किया था। चिड़ियाघर के विशेषज्ञाें का कहना है कि अभी तक उसने अपना पूरा जीवन जंगल में व्यतीत किया है। इसी वजह से वह तनाव में है।

विज्ञापन
In Gorakhpur Zoo, the tiger is only growling in quarantine, there was terror in the forest.
चिड़ियाघर का बाघ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान (चिड़ियाघर) में पीलीभीत से रेस्क्यू कर लाया गया आदमखोर और भारीभरकम बाघ अभी बंधन और अनुशासन वाले माहौल में खुद को नहीं ढाल पा रहा है। वह तनाव में दिखाई दे रहा है। यही वजह है कि कीपर को देखते ही बहुत जोर से गुर्राता है।

विज्ञापन


चिड़ियाघर में पीलीभीत से रेस्क्यू कर लाए बाघ की आक्रामकता अभी कम नहीं हो रही है। उसे रेस्क्यू सेंटर के क्वारंटीन सेल में रखा गया है। जब-जब वह कीपर को देख रहा है, उसकी गुर्राहट और भी तेज हो जा रही है। पीलीभीत में उसने कई इंसानों पर हमला किया था। चिड़ियाघर के विशेषज्ञाें का कहना है कि अभी तक उसने अपना पूरा जीवन जंगल में व्यतीत किया है। इसी वजह से वह तनाव में है। तनाव कम करने के लिए दवाएं दी जा रही हैं।
विज्ञापन


चिड़ियाघर में इस वक्त कुल चार बाघ हैं। पीलीभीत से रेस्क्यू कर लाया गया नर बाघ इनमें सबसे विशालकाय है। एक सामान्य बाघ का औसत वजन करीब 210 से 230 किलोग्राम होती है, लेकिन इसकी करीब 275 से 300 किलोग्राम है। रेस्क्यू सेंटर में वह अकेलापन महसूस कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एहतियातन कम की गई डाइट
नर बाघ क्वारंटीन सेल में है। इसकी वजह से उसको चलने-फिरने के लिए उतनी जगह नहीं मिल पा रही है। ऐसे में ज्यादा मीट देने से उसकी तबीयत खराब न हो, इसके लिए उसकी डाइट को कंट्रोल किया जा रहा है। चिड़ियाघर के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि आमतौर पर बाघों को 10 से 12 किलो मीट दिया जाता है, लेकिन इसे फिलहाल आठ से नौ किलो दिया जा रहा है।

जैसे-जैसे यह शांत होगा तो इसके घूमने फिरने के लिए जगह बढ़ा दी जाएगी। इसकी डाइट भी बढ़ा दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed