फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, youth accused the police of snatching his mobile.lay down on the road, sickle around neck

Gorakhpur News: पुलिस ने मारपीट कर मोबाइल छीना, गले पर हंसिया लगा सड़क पर लेट गया युवक- जानिए फिर क्या हुआ

Sun, 28 Apr 2024 12:18 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Sun, 28 Apr 2024 12:18 PM IST
विज्ञापन
In Gorakhpur, youth accused the police of snatching his mobile.lay down on the road, sickle around neck
गले पर हंसिया रखकर लेटा युवक - फोटो : अमर उजाला

गोरखपुर के शाहपुर थाने में रविवार की सुबह बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया। युवक ने अपने ससुराल में कुछ रुपये उधार पर दिए थे। कई बार मांगने पर भी ससुराल पक्ष से रुपये नहीं मिले। अंत में युवक ने ससुराल से उधार दिए रुपये न दिए जाने की शिकायत शाहपुर थाने में कर दी और पुलिस से मदद मांगी।

विज्ञापन


आरोप है कि पुलिस ने मदद करने की जगह युवक पर ही सख्ती करना शुरू कर दिया। युवक की ही पिटाई भी पुलिस ने कर दी और उसको मोबाइल फोन भी छीन लिया। इसी से नाराज युवक हाथ में हंसिया लेकर गला काटने की धमकी देते हुए पिपराइ रोड पर लेट गया। 
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस के हांथ-पैर फूल गए। पुलिस ने युवक को विश्वास दिलाते हुए ससुराल पक्ष पर कार्रवाई करने और उसका मोबाइल मौके पर ही लौटाने के बाद युवक को शांत करवाया। पुलिस से मिले आश्वासन के बाद युवक शांत हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed