{"_id":"677a2fb37b24f438c1003806","slug":"in-gorakhpur-young-children-are-getting-trapped-in-cyber-crime-by-committing-cyber-fraud-while-having-fun-2025-01-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"साइबर क्राइम: SP City की सीख- टीनएजर्स मौज-मस्ती के चक्कर में न करें अपराध; एक 'फ्रॉड' बना देगा आपको अपराधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर क्राइम: SP City की सीख- टीनएजर्स मौज-मस्ती के चक्कर में न करें अपराध; एक 'फ्रॉड' बना देगा आपको अपराधी
Sun, 05 Jan 2025 12:37 PM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: रोहित सिंह
Updated Sun, 05 Jan 2025 12:37 PM IST
सार
लेक क्वीन क्रूज की वेबसाइट हैक कर टिकट बुक करने वाले पीपीगंज के शिवम ने पुलिस के शिकंजे में फंसने के बाद तोते की तरह सारी सच्चाई बताई। शिवम ने बताया कि सोशल मीडिया के सभी प्लेटफाॅर्म पर सक्रिय हूं। जेब खर्च निकालने के लिए टेलीग्राम पर कुछ ग्रुप जुड़ा हूं। एसपी सिटी ने हाल के दिनों में टीनएजर्स के साइबर अपराधों में सामने आने पर उन्हें भी सलाह दी है।
विज्ञापन
एसपी सिटी अभिनव त्यागी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
कम उम्र में कमाई और मौज-मस्ती के चक्कर में टीनएजर्स (किशोरावस्था) गलत कार्य में लिप्त हो रहे हैं। वहीं 18-20 साल तक के युवाओं के नाम भी लगातार साइबर फ्रॉड में सामने आए हैं। पुलिस और मनोवैज्ञानिक एक्सपर्ट के अनुसार मोबाइल फोन की लत और परिवार की लापरवाही से टीएनजर्स बिगड़ रहे हैं। कई मामलों में अभिभावक के साथ पुलिस को भी काफी परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
लेक क्वीन क्रूज की वेबसाइट हैक कर टिकट बुक करने वाले पीपीगंज के शिवम ने पुलिस के शिकंजे में फंसने के बाद तोते की तरह सारी सच्चाई बताई। शिवम ने बताया कि सोशल मीडिया के सभी प्लेटफाॅर्म पर सक्रिय हूं। जेब खर्च निकालने के लिए टेलीग्राम पर कुछ ग्रुप जुड़ा हूं।
विज्ञापन
इसमें टास्क मिलता है, जिसे पूरा करने पर अकाउंट में रुपये भी आते हैं। ग्रुप पर ही लिंक आया था, उसका इस्तेमाल किया तो पहली बार सफलता मिल गई। इसके बाद मजा आने लगा और दोबारा फिर क्रूज का टिकट बुक कराया और पकड़ा गया।
विज्ञापन
किशोर ने देशभर में बेच दिए अश्लील वीडियो
अक्तूबर 2023 में साइबर थाने में चौरीचौरा के 17 वर्षीय किशोर पर देश भर में अश्लील वीडियो बेचने के आरोप में केस दर्ज किया गया। 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले किशोर ने सोशल मीडिया ग्रुपों पर चार हजार वीडियो बेचने की बात स्वीकार की। तीन हजार में एक वीडियो बिकता था। किशोर को 30 फीसदी रकम मिलती थी।
ऑनलाइन गेमिंग में गंवा दिए 35 लाख रुपये
साइबर थाने में इंटर पास कर चुके युवक ने 35 लाख की जालसाजी का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि युवक गेमिंग में रुपये लगाकर हारा है। इसके लिए उसने अपने रिश्तेदार से भी 25 लाख रुपये लिए थे। पुलिस ने सात लाख रुपये किसी तरह वापस कराए। बाद में सात लाख रुपये भी उसने ऑनलाइन गेम में लगा दिया। रुपये हारने के बाद वह दोबारा फिर थाने जाकर शिकायत की।
बाबा का अंगूठा लगवाकर रुपये निकाल लेता था नाती
गगहा इलाके का एक किशोर 10वीं पास कर गीडा के एक कॉलेज से पॉलिटेक्निक की पढ़ाई कर रहा था। ग्राहक सेवा केंद्र में काम करने वाले एक दोस्त की मदद से वह अपने ही बाबा का अंगूठा लगवाकर 10-10 हजार रुपये निकालता रहा। खाते की जांच में दो लाख रुपये गायब मिलने पर परिवार के लोगों ने साइबर थाने में शिकायत की।
पुलिस की जांच में बुजुर्ग का नाती ही आरोपी निकला। तब घरवालों ने एफआईआर करने से इनकार कर दिया। पुलिस ने चेतावनी देकर युवक को छोड़ दिया।
सोशल मीडिया पर लाइफ स्टाइल देखकर बिना मेहनत के ही वैसा ही दिखने की किशोरों, युवकों की चाहत है। शौक को पूरा करने के लिए कम उम्र में रुपये कमाने के चक्कर में वह गलतियां कर रहे हैं: अभिनव त्यागी, एसपी सिटी