फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur too, Kshatriya Mahasabha protested against the statement given by SP MP on Rana Sanga

गोरखपुर में भी विरोध: महाराणा सांगा पर टिप्पणी का क्षत्रिय महासभा ने जताई नाराजगी, की ये मांग

Wed, 02 Apr 2025 12:59 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: रोहित सिंह Updated Wed, 02 Apr 2025 12:59 PM IST
सार

अखिल क्षत्रिय महासभा ने मांग करते हुए कहा है कि हिंदुवा सूर्य, वीरशिरोमणि, महापराक्रमी महाराणा सांगा पर सदन में की गई अमर्यादित टिप्पणी के विरुद्ध राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन की सदस्यता को निलंबित करते हुए उनकी सदस्यता समाप्त की जाए।

विज्ञापन
In Gorakhpur too, Kshatriya Mahasabha protested against the statement given by SP MP on Rana Sanga
विरोध जताते क्षत्रिय महासभा के लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसीॉ

विस्तार

अखिल क्षत्रिय महासभा जनपद इकाई के जिला कोषाध्यक्ष संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन की ओर से सदन में महाराणा सांगा पर किए गए टिप्पणी का विरोध किया गया। साथ ही सिटी मजिस्ट्रेट अंजनी कुमार सिंह को ज्ञापन भी सौंपा गया।

विज्ञापन


सभापति राज्यसभा नई दिल्ली को संबोधित ज्ञापन में अखिल क्षत्रिय महासभा ने मांग करते हुए कहा है कि हिंदुवा सूर्य, वीरशिरोमणि, महापराक्रमी महाराणा सांगा पर सदन में की गई अमर्यादित टिप्पणी के विरुद्ध राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन की सदस्यता को निलंबित करते हुए उनकी सदस्यता समाप्त की जाए तथा क्षत्रिय समाज की ओर से आगरा में शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे लोगों के ऊपर रामजीलाल सुमन के लोगों की ओर से पत्थर चलाकर हमला करने एवं पुलिस बल प्रयोग किए जाने की महासभा निंदा करता है एवं कार्यवाही की मांग करता है ।
विज्ञापन


इस अवसर पर अखिल क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री रणबीर सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता कालिका सिंह, राष्ट्रीय सचिव मनीष कुमार सिंह, सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, मानवेंद्र सिंह, जिला मंत्री सत्येंद्र सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed