फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, three days after marriage, the husband spat on the wife's face and said, you look like a witch

Gorakhpur News: शादी के तीन दिन बाद महिला के चेहरे पर थूका, बोला- 'शक्ल से चुड़ैल लगती हो'

Wed, 16 Jul 2025 05:15 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Wed, 16 Jul 2025 05:15 PM IST
सार

एम्स क्षेत्र की रहने वाली महिला ने तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी 26 अप्रैल 2024 को चौरीचौरा क्षेत्र के एक युवक से हुई थी। इससे पहले ससुराल वाले गोरखनाथ मंदिर में देखने आए थे। पति, ससुर और अन्य लोगों ने पसंद किया। इसके बाद सगाई हुई। पिता ने नौ लाख रुपये लड़के पक्ष को दिया।

विज्ञापन
In Gorakhpur, three days after marriage, the husband spat on the wife's face and said, you look like a witch
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

एम्स थाना क्षेत्र में शादी के तीन दिन बाद ही रेलकर्मी ने पत्नी के चेहरे पर थूक दिया। धमकी देते हुए बोला कि शक्ल से चुड़ैल लगती हो, मैं रेलवे में काम करता हूं, मुझे दहेज में कार मिलेगी। तभी तुम्हें पत्नी के रूप में स्वीकार करूंगा। महिला की तहरीर पर पुलिस पति और ससुराल के लोगों पर केस दर्ज कर जांच में जुटी है।

विज्ञापन

एम्स क्षेत्र की रहने वाली महिला ने तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी 26 अप्रैल 2024 को चौरीचौरा क्षेत्र के एक युवक से हुई थी। इससे पहले ससुराल वाले गोरखनाथ मंदिर में देखने आए थे। पति, ससुर और अन्य लोगों ने पसंद किया। इसके बाद सगाई हुई। पिता ने नौ लाख रुपये लड़के पक्ष को दिया। इसके साथ ही सोने की ज्वेलरी और घरेलू सामान दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने आरोप लगाया कि शादी के दूसरे दिन घर से विदा होकर ससुराल पहुंची। वहां तीन दिन बाद ही पति ने ताना मारना शुरू किया। बोला- मैं रेलवे में नौकरी करता हूं, मुझे दहेज में कार नहीं दी गई। ऐसा करो तुम मुझसे तलाक ले लो।
विज्ञापन

इसके बाद पति ने बोला- तुम्हारी शक्ल सूरत तो अच्छी नहीं है, चुड़ैल बोलते हुए चेहरे पर ही थूक दिया। यही नहीं रेलवे में नौकरी लगने के एक साल बाद भी जानबूझकर दस्तावेज में नाॅमिनी के रूप में मेरा नाम नहीं दर्ज कराया। बार-बार यही कहते, मुझे दूसरी शादी करनी है।

महिला ने आरोप लगाया कि सास-ससूर से पति की शिकायत के बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ। सभी लोग मिलकर मारने पीटने लगे। 15 मार्च को पति ने कहा- तुम्हारे पिता ने मुझे ठग लिया है। चुड़ैल से शक्ल वाली से शादी करा दी। इसके बाद भी दहेज में कार नहीं दी। यही कहकर पति ने पीटना शुरू कर दिया।

31 मार्च को पति समेत पूरे ससुराल वाले मुझे पीटकर घर से बाहर निकालने लगे। जब मेरे पिता को जानकारी हुई। तब वह ससुराल आकर मुझे घर ले गए। एम्स थाना प्रभारी संजय मिश्रा ने बताया केस दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed