फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, the Income Tax Department team reached Hariom Nagar to conduct an investigation.

Income Tax Raid: फिर गोरखपुर के हरिओम नगर पहुंची टीम, 'टैंकर्स' निदेशक के गीडा फैक्ट्री पर भी छापा

Wed, 17 Dec 2025 11:46 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Wed, 17 Dec 2025 11:46 AM IST
सार

मंगलवार को शुरू हुई जांच में मिले तथ्यों के आधार पर जांच के दायरे के बढ़ाया गया है। बताया जा रहा है कि टीम हरिओम नगर में दिलशाद अमहद के घर भी गई है। दिलशाद की इंडियन टैंकर्स नाम से गीड़ा सेक्टर 15 फैक्ट्री में भी टीमें गई हैं। टीम वहां भी गई है। देवरिया के बॉटलिंग प्वाइंट से मिले तथ्यों के आधार पर इस कार्रवाई को जोड़कर देखा जा रहा है। अभी कुछ दिन पहले भी आयकर विभाग की टीम हरिओम नगर जांच करने पहुंची थी।

विज्ञापन
In Gorakhpur, the Income Tax Department team reached Hariom Nagar to conduct an investigation.
जांच करती टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गोरखपुर के हरिओम नगर में एक बार फिर आयकर विभाग की टीम पहुंची है। बताया जाता है कि मंगलवार को शुरू हुई जांच में मिले तथ्यों के आधार पर जांच के दायरे के बढ़ाया गया है। आयकर विभाग के सूत्रों के मुताबिक, टीम हरिओम नगर में दिलशाद अमहद के घर गई है।

विज्ञापन


दिलशाद की इंडियन टैंकर्स नाम से गीड़ा में फैक्ट्री है। टीम वहां भी गई है। देवरिया के बॉटलिंग प्वाइंट से मिले तथ्यों के आधार पर इस कार्रवाई को जोड़कर देखा जा रहा है। दूसरे दिन भी आयकर विभाग की टीमें जांच करती रहीं।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो 30 से ज्यादा गाड़ियों से आईं टीमों को एक साथ गोरखपुर से अलग-अलग जगहों के लिए रवाना किया गया। यह भी पता चला है कि इन सारे प्रतिष्ठानों का बैलेंस शीट भी एक चार्टर्ड अकाउंटेंट देखते हैं, लिहाजा आयकर विभाग के रडार पर वह भी आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोरखपुर में सभी जगहों पर वाराणसी, लखनऊ और मुरादाबाद की टीमों ने कार्रवाई की है, जबकि देवरिया के उसरा बाजार इंडस्ट्रियल एस्टेट में शराब बनाने वाली फैक्टरी फॉरएवर डिस्टलरी प्राइवेट लिमिटेड पर सीतापुर से पांच गाड़ियों से आए अफसरों ने जांच-पड़ताल की।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed