फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   in gorakhpur teacher salary stopped

अनुपस्थित छह शिक्षकों और दो शिक्षामित्रों का रोका वेतन

Sat, 19 Sep 2020 01:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
in gorakhpur teacher salary stopped
अनुपस्थित छह शिक्षकों और
विज्ञापन

दो शिक्षामित्रों का रोका वेतन
गोरखपुर। पिपरौली ब्लॉक के दो परिषदीय विद्यालयों का बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान छह शिक्षकों समेत दो शिक्षामित्रों के अनुपस्थित दिनों के मुताबिक एक से 18 दिनों का वेतन रोकने का निर्देश दिया है।
विभाग को इन शिक्षकों के विद्यालय से गैरहाजिर रहने की शिकायत ग्रामीणों की ओर से मिली थी। शुक्रवार को बीएसए बीएन सिंह सबसे पहले पिपरौली ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय कलानी बुजुर्ग पहुंचे। यहां छह महीनों से अनुपस्थित चल रहीं सहायक अध्यापिका अमीना खातून की सेवा समाप्ति का नोटिस जारी किया।
विज्ञापन

वहीं सहायक अध्यापक राजेश कुमार के दो दिन, नीलम राय के एक दिन, अरशी शाहीन के तीन दिन, रीना गुप्ता के चार दिन, शिक्षामित्र साधना तिवारी और विजय लक्ष्मी के दो-दो दिन अनुपस्थित रहने पर इतने दिनों के वेतन पर रोक लगा दी। इसके बाद बीएसए प्राथमिक विद्यालय फरसही पहुंचे। यहां प्रधानाध्यापिका रेनू सिंह 18 दिनों से विद्यालय नहीं आई थीं। बीएसए ने 18 दिनों के वेतन पर रोक लगाने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed