फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur District Women's Hospital, men perform ultrasound of women, one female doctor at three centers

सिर्फ एक महिला डॉक्टर: महिलाओं का दर्द, पुरुष कर्मचारी करते हैं अल्ट्रसाउंड जांच..महिलाएं जताती हैं आपत्ति

Sun, 14 Dec 2025 11:19 AM IST
रोहित सिंह रजनी ओझा, गोरखपुर
रजनी ओझा, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Sun, 14 Dec 2025 11:19 AM IST
सार

गोरखपुर के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में महिलाओं को अल्ट्रासाउंड करवाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिला महिला अस्पताल के तीन अल्ट्रासाउंड केंद्र में सिर्फ एक महिला डॉक्टर की तैनाती है। एम्स में महिलाओं को जांच की तारीख ही महीने भर बाद मिलती है। पिछले दिनों जिला महिला अस्पताल में कर्मचारी ने महिला के साथ छेड़खानी कर दी थी।

विज्ञापन
In Gorakhpur District Women's Hospital, men perform ultrasound of women, one female doctor at three centers
अल्ट्रासाउंड मशीन( सांकेतिक)

विस्तार

जिला महिला अस्पताल में महिलाओं की अल्ट्रसाउंड जांच पुरुष डॉक्टर और स्टाफ करते हैं। इसे लेकर महिलाएं आपत्ति भी जताती हैं। अल्ट्रासाउंड कक्ष में महिला के साथ हुई छेड़खानी का मामला सामने आने के बाद शनिवार को जांच कराने आईं महिलाएं डरी-सहमी दिखीं। उनका कहना था कि जांच के लिए महिलाकर्मी की ड्यूटी होनी चाहिए।
विज्ञापन


महिला अस्पताल में तीन जगह अल्ट्रासाउंड होता है लेकिन बस एक ही महिला डॉक्टर हैं और रोजाना 200 से ज्यादा अल्ट्रासाउंड जांच होती है। यहां पुरुष डॉक्टर और सहायक कर्मचारी की ड्यूटी होती है। इसे लेकर महिलाएं आपत्ति भी जताती हैं लेकिन व्यवस्था जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन



 

बताया जा रहा है कि जिस कर्मचारी पर छेड़खानी का आरोप लगने के बाद जांच कराई जा रही है उस पर पहले भी इस तरह के आरोप लग चुके हैं लेकिन शिकायतें आगे नहीं बढ़ने से कार्रवाई नहीं हुई।

शनिवार को दोपहर 12:30 बजे जांच कराने आई रानीडीहा की रिंकी ने बताया कि पुरुष स्टॉफ से अल्ट्रासाउंड करवाने में असहज महसूस होता है लेकिन अस्पताल में बस एक ही डॉक्टर हैं। मजबूरी में जांच करानी पड़ रही है। इसी तरह खजनी की रोशनी ने भी बताया कि अल्ट्रासाउंड कक्ष में हुई घटना की जानकारी के बाद जांच करवाने में डर लग रहा था लेकिन मजबूरी में करवाना पड़ा है।

एम्स में महिला कर्मचारी करती हैं जांच पर डेट मिलना मुश्किल
एम्स में डॉक्टर को दिखाना जितना आसान है, जांच करवाना उससे कहीं ज्यादा मुश्किल हो रहा है। डॉक्टर मरीज को देखने के बाद जांच के लिए लिख तो दे रहे हैं। कुछ जांच के लिए मरीजों को एक-दो दिन के अंदर नंबर मिल जाता है लेकिन कुछ जांच के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है।

जांच तो महिलाएं करती हैं लेकिन डेट लगभग एक महीने बाद का मिलता है। मरीजों ने बताया कि जांच अच्छे से होती है लेकिन डेट मिलने में मुश्किल की वजह से जिला अस्पताल या निजी अस्पताल में जाना पड़ता है।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल में छेड़खानी का आरोपी कर्मचारी सस्पेंड
जिला महिला अस्पताल में महिला से छेड़खानी के आरोपी कर्मचारी को सस्पेंड कर दिया गया है। इसके साथ ही जांच टीम ने पीड़ित महिला और आरोपी कर्मचारी को बयान दर्ज कराने के लिए सोमवार को बुलाया है। वहीं, व्यवस्था में सुधार करते हुए तय किया गया है कि जहां भी महिलाओं की जांच की जाएगी, वहां एक महिला कर्मचारी और गार्ड की ड्यूटी लगाई जाएगी।

आरोप था कि अल्ट्रासाउंड कक्ष में जांच के नाम पर कर्मचारी ने महिला मरीज के कपड़े उतरवाए और अश्लील हरकतें की। विरोध पर जान से मारने की धमकी भी दी। इस मामले की जांच के लिए गठित टीम में डॉ. एके झा, डॉ. अनीता सिंह और डॉ. प्रियंका सिंह शामिल हैं। जांच टीम के अध्यक्ष डॉ. एके झा ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है।

सोमवार को दोनों पक्षों को बुलाया गया है। जल्दी ही इसकी रिपोर्ट दे दी जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी। एसआईसी डॉ. जय कुमार ने बताया कि अब जहां भी महिलाओं की जांच होगी, वहां एक महिला कर्मचारी और और गार्ड की तैनाती की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed