{"_id":"6a1fe1d50e1b1c08d603452c","slug":"in-gorakhpur-a-young-woman-was-tricked-into-marrying-a-mentally-unfit-man-2026-06-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मेंटली अनफिट युवक से धोखे से कराई शादी, विवाह के बाद खुला राज, दुल्हन ने दर्ज कराई एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मेंटली अनफिट युवक से धोखे से कराई शादी, विवाह के बाद खुला राज, दुल्हन ने दर्ज कराई एफआईआर
Wed, 03 Jun 2026 01:42 PM IST
मयूर शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: मयूर शर्मा
Updated Wed, 03 Jun 2026 01:42 PM IST
सार
गोरखपुर में एक युवती ने शादी के नाम पर धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज कराया है। युवती का आरोप है कि बिना बताए उसकी शादी मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक से कराई गई है।
विज्ञापन
FIR Demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र में शादी के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। देवरिया की रहने वाली एक युवती ने आरोप लगाया है कि उसकी शादी मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक से उसकी बीमारी छिपाकर कराई गई। युवक की बीमारी का पता चलने के बाद जब युवती ने इसका विरोध किया तो ससुराल पक्ष ने गाली-गलौज की और घर से निकाल दिया। युवती की शिकायत पर शाहपुर थाने में पति, सास और ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
शादी के बाद दो दिन तक साया रहा दुल्हा
पीड़िता ने शिकायत में बताया कि 21 नवंबर 2025 को हिंदू रीति-रिवाज से उसकी शादी शाहपुर क्षेत्र निवासी युवक से हुई थी। विवाह में पिता ने दहेज के रूप में नकदी, जेवरात और अन्य सामान दिया था। युवती का आरोप है कि ससुराल पहुंचने के बाद उसका पति दवा खाकर लगातार दो दिन तक सोता रहा। पूछने पर सास ने तबीयत खराब होने की बात कही।
युवती ने बताया कि उसे संदेह होने पर उसने पति के दवा के पर्चे की फोटो लेकर जानकारी जुटाई। तब पता चला कि पति लंबे समय से मानसिक बीमारी का इलाज करा रहा है।
विज्ञापन
‘लड़का अनफिट है तो क्या हुआ, हम हैं न’
पीड़िता का आरोप है कि जब उसने ससुराल पक्ष से बीमारी छिपाने को लेकर सवाल किया तो ससुर ने कहा, "लड़का अनफिट है तो क्या हुआ, हम तो हैं न, तुम्हारी जिंदगी संवर जाएगी।" इसके बाद विरोध करने पर उसे अपमानित किया गया।
युवती ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ दिनों बाद सास-ससुर ने पति के इलाज के नाम पर तीन लाख रुपये की मांग की। मांग पूरी न होने पर उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया।
पीड़िता ने बताया कि 18 जनवरी 2026 को मायके पक्ष के लोग ससुराल पहुंचे और बेटी का सामान वापस करने की बात कही। इस पर ससुराल पक्ष ने कथित रूप से जान से मारने की धमकी दी और शादी में मिले जेवर, नकदी व अन्य सामान लौटाने से इनकार कर दिया। बाद में उसे घर से निकाल दिया गया।
पीड़िता ने सीएम पोर्टल, महिला आयोग और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत की थी। जांच के बाद शाहपुर थाने में पति, सास और ससुर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
शाहपुर थाना प्रभारी राकेश रोशन सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।