फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, a powerful young man was pressurizing a girl to talk to him.

Gorakhpur News: युवती से फोन पर बोला...मुझसे बात करो..मना की तो पिस्टल लेकर पहुंचा सिरफिरा आशिक

Tue, 02 Apr 2024 10:46 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Tue, 02 Apr 2024 10:46 AM IST
सार

युवती ने इसकी सूचना एसओ रामगढ़ताल इत्यानंद पांडेय को दी। सूचना पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची तो चंद मिनट पहले ही आरोपी प्रतीक भी वहां पर पहुंचा था। उसके हाथ में पिस्टल देखते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
In Gorakhpur, a powerful young man was pressurizing a girl to talk to him.
आशिक मिजाज (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

रामगढ़ताल के लोहिया इन्क्लेव के पास रहने वाली युवती के घर से रविवार रात एक युवक को पुलिस ने पिस्टल संग गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से तीन कारतूस भी मिले हैं। बताया जा रहा है कि युवक युवती पर फोन कर बात करने का दबाव बना रहा था और मना करने पर पिस्टल लेकर उसके घर पहुंच गया, लेकिन इसके पहले ही परेशान युवती ने पुलिस को घटना की जानकारी दे दी थी।

विज्ञापन


पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर ली। उसे सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेजा गया। उसके ऊपर सात केस पहले से दर्ज हैं, जिसमें लूट, मारपीट व बलवा जैसे मामले शामिल हैं।
विज्ञापन


आरोपी की पहचान बांसगांव के साईताल निवासी प्रतीक शुक्ला के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, एक युवती लोहिया इन्क्लेव के पास किराए पर रहती है। प्रतीक शुक्ला उसे अक्सर फोन कर बात करने का दबाव बनाता है। एक बार युवती की मौखिक शिकायत पर पुलिस ने उसे समझाया तो वह युवती को पत्नी बताने लगा, लेकिन शादी का कोई प्रमाण नहीं दिखा पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने उसका शांतिभंग में चालान कर दिया था, लेकिन अब वह युवती के पीछे पड़ गया है। बताया जा रहा है कि रविवार रात में वह युवती को फोन कर भला-बुरा कहने लगा और फिर रात में ही बात करने और मिलने का दबाव बनाने लगा। उसने धमकी भरे अंदाज में घर आने की बात कही तो युवती घबरा गई। युवती ने इसकी सूचना तत्काल एसओ रामगढ़ताल इत्यानंद पांडेय को दी।


सूचना पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची तो चंद मिनट पहले ही आरोपी प्रतीक भी वहां पर पहुंच चुका था। उसके हाथ में पिस्टल देखते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। जांच में पिस्टल भी अवैध पाया गया। पुलिस ने आरोपी पर युवती की तहरीर पर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed