फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, a lunatic beat up the family members when the girl's marriage was fixed, case registered

Gorakpur News: एकतरफा प्यार में बना 'सिरफिरा', युवती की शादी हुई तय...परिवार को पीटा, केस दर्ज

Mon, 14 Apr 2025 11:42 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Mon, 14 Apr 2025 11:42 AM IST
सार

आरोप लगाया कि बेटी की शादी 21 अप्रैल को होनी है। आरोप लगाया कि गांव का युवक लंबे समय से बेटी से एकतरफा प्यार करता था। शनिवार शाम वह गांव स्थित एक दुकान पर गए थे। वहां युवक मिला और शादी तोड़ने का दबाव बना रहा था। बेटी के होने वाले ससुराल में जाकर भी उसने धमकाया है।

विज्ञापन
In Gorakhpur, a lunatic beat up the family members when the girl's marriage was fixed, case registered
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

गोला थाना क्षेत्र निवासी ग्राम प्रधान ने बेटी की शादी तय की तो गुस्साए सिरफिरे युवक ने परिवार को पीटकर घायल कर दिया। शनिवार रात प्रधान, प्रधान के पति दो बेटी और बेटे के साथ मारपीट की। प्रधान के पति की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक सहित छह लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।प्रधान के पति ने पुलिस को बताया कि बेटी की शादी 21 अप्रैल को होनी है। आरोप लगाया कि गांव का युवक लंबे समय से बेटी से एकतरफा प्यार करता था। शनिवार शाम वह गांव स्थित एक दुकान पर गए थे।
विज्ञापन


वहां युवक मिला और शादी तोड़ने का दबाव बना रहा था। बेटी के होने वाले ससुराल में जाकर भी उसने धमकाया है। शाम को पुत्र शादी का कार्ड बांट कर घर लौट रहा था। तभी आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर बेटे को रोक लिया। इसके बाद उसकी पिटाई कर दी। जब मौके पर पहुंचा तो उन पर भी हमला किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed