फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, a child was kidnapped and was waiting for LTT train on platform number 9, caught.

बच्चा अपहरण: प्लेटफार्म पर खड़ा ट्रेन का कर रहा था इंतजार, इस 'लोकेशन' ने करवा दी 'निशानदेही', पकड़ा गया

Thu, 26 Dec 2024 10:40 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: रोहित सिंह Updated Thu, 26 Dec 2024 10:40 AM IST
सार

महिला जब रिपोर्ट दर्ज कराने नया सवेरा स्थित चौकी पर पहुंची तो फोन से फिरौती मांगने की सूचना दी। पहले तो पुलिस को यकीन नहीं हुआ, लेकिन थोड़ी देर में दोबारा फोन आया और पुलिस के सामने ही सुरेश ने पांच लाख की मांग की तो पुलिस भी सन्न रह गई। एसपी सिटी अभिनव त्यागी के संज्ञान में मामला आते ही उन्होंने तीन टीमें गठित की और पूरे मामले की खुद निगरानी करते रहे। थोड़ी देर में आरोपी बच्चे संग पकड़ा गया।

विज्ञापन
In Gorakhpur, a child was kidnapped and was waiting for LTT train on platform number 9, caught.
बच्चें के साथ मां साधना - फोटो : स्रोत -- पुलिस

विस्तार

 रामगढ़ताल इलाके के नया सवेरा से चाय की दुकान से बच्चे का अपहरण करने वाला आरोपी सुरेश यादव ने क्रिसमस पर ज्यादा भीड़ का फायदा उठाकर बच्चे को पास बुलाया और चॉकलेट व पानी-बताशा खिलाने का लालच देकर फरार हो गया। पुलिस ने पहले सीसीटीवी खंगाला लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी फिर मोबाइल लोकेशन से पता चला कि सुरेश रेलवे स्टेशन के पास है।
विज्ञापन


तत्काल पुलिस वहां पहुंची और सभी प्लेटफॉर्म का निरीक्षण करने लगी। प्लेटफॉर्म नौ पर बच्चे के साथ सुरेश ट्रेन के इंतजार में खड़ा था। महिला के पहचानते ही पुलिस ने उसे दबोच लिया। अगर थोड़ी देर होती तो वह ट्रेन से गोंडा निकल जाता।
विज्ञापन


आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह भी महिला की चाय स्टॉल पर काम करता था। उसी घर पर रहता भी था, लेकिन इधर महिला उसे बात-बात में फजीहत करने लगी। किसी के सामने डांट देती थी। उसे कई बार समझाया पर नहीं मानी तो उसे सबक सिखाने के लिए बच्चे को ले भागने का प्लान बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम से ही वह बच्चे के अपहरण के फिराक में था। महिला कहीं गई थी और स्टॉल पर सिर्फ उसकी बेटी थी तभी पहुंच गया और उसके बेटे प्रशांत को गोद में लेकर निकल लिया। वह उसे लेकर गोंडा में अपने गांव जाने वाला था। स्टेशन पहुंचने के बाद मोबाइल स्वीच ऑफ कर लिया था। रामगढ़ताल के एसओ चितवन कुमार ने बताया कि आरोपी की पहचान सिर्फ महिला ही कर सकती थी। स्टेशन पर टीमें लगी थीं, महिला ने दूर से ही पहचान लिया वरना वह ट्रेन से भागने की फिराक में था।

 

In Gorakhpur, a child was kidnapped and was waiting for LTT train on platform number 9, caught.
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : स्त्रोत-पुलिस
बेटे को सीने से लगाकर रोने लगी साधना..फोन कर पति को दी सूचना
रेलवे स्टेशन पर तीन साल के बेटे प्रशांत को सीने से लगाकर साधना रोने लगी। इसके बाद फोन कर पति को सूचना दी। पति हैदराबाद में प्राइवेट नौकरी करता है। साधना ने बताया कि प्रशांत काफी मन्नत के बाद तीन बेटियों के बाद हुआ था, अगर नहीं मिलता तो पति को क्या जवाब देती।

साधना ने बताया कि उसकी तीन बेटियां सपना (13), साक्षी (10) और रिया (6) के बाद प्रशांत का जन्म हुआ। उसके स्टॉल पर आरोपी युवक दो साल से काम करता था। पहले वह हैदराबाद में पति के साथ काम करता था और फिर गोरखपुर आ गया। इसलिए उसे जानती थी। पति ने यहां चाय और पकौड़े का स्टॉल खोला। इसे मैं देखने लगी और आमदनी भी होने लगी।

सुरेश यहां रहकर काम करने लगा। वह काम पर लेट से आता और बिना बताए चला जाता था। इसलिए डांट देती थी। मुझे पता नहीं था कि वह अंदर ही अंदर नाराज चल रहा है। शाम को क्रिसमस के चलते भीड़ ज्यादा थी। इसी का फायदा उठाकर शाम सात बजे बच्चे को लेकर भाग गया।

पुलिस के सामने आई कॉल..मांगी फिरौती
महिला जब रिपोर्ट दर्ज कराने नया सवेरा स्थित चौकी पर पहुंची तो फोन से फिरौती मांगने की सूचना दी। पहले तो पुलिस को यकीन नहीं हुआ, लेकिन थोड़ी देर में दोबारा फोन आया और पुलिस के सामने ही सुरेश ने पांच लाख की मांग की तो पुलिस भी सन्न रह गई।

इसकी सूचना तत्काल एसओ चितवन को दी और उन्होंने एसपी सिटी अभिनव त्यागी को दी।  फिर तीन टीमें बनाई गई और दो घंटे की मशक्कत के बाद आरोपी पकड़ लिया गया। बच्चे को वापस देखकर साधना की जान में जान आई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed