फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gola police station area of Gorakhpur, a son murdered his parents by decapitating them and absconded.

Gorakhpur News: रात एक बजे घर आया बेटा, सो रहे मां-बाप की हैंडपंप के हैंडल से सिर कूचकर कर दी हत्या

Mon, 27 May 2024 07:42 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Mon, 27 May 2024 07:42 PM IST
विज्ञापन
In Gola police station area of Gorakhpur, a son murdered his parents by decapitating them and absconded.
हत्या के बाद घर पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर गोला के फत्तेपुर गांव में रविवार की देर रात करीब दो बजे नशेड़ी बेटे ने बरामदे में सो रहे माता-पिता की हैंडपंप के हैंडल से सिर कूचकर हत्या कर दी। हमले में मां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। गोला थाने की पुलिस आरोपी देवानंद की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार गांव की अनुसूचित बस्ती में रहने वाले राजपति (75) पत्नी मुराती देवी (73) के साथ रविवार की रात बरामदे में सो रहे थे। घर की महिलाएं व बच्चे गर्मी की वजह से छत पर सोए थे। एक सप्ताह पहले मुंबई से आए बेटे रामआशीष व शंकर पड़ोसी के बेटे की बरात गए थे।
विज्ञापन


रात में एक बजे राजपति का छोटा बेटा देवानंद पहुंचा। आरोप है कि दरवाजे पर लगे हैंडपंप का हैंडल निकालकर पहले अपनी मां उसके बाद पिता के सिर पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमले में मुराती देवी की मौके पर ही मौत हो गई। चीख-पुकार सुनकर छत पर सो रहीं परिवार की महिलाएं और आसपास के लोग जुटे तो देवानंद फरार हो गया। गंभीर स्थिति में परिवार के लोग राजपति को बड़हलगंज के निजी अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।


सोमवार की सुबह एसपी साउथ जितेंद्र कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही परिजनों के बयान दर्ज किए। एसपी साउथ जितेंद्र कुमार ने बताया कि हत्या का केस दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश चल रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed