{"_id":"6ab2f274df7179519308d52f","slug":"gorakhpur-university-undergraduate-exam-forms-can-be-filled-out-until-october-5-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1459931-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर विश्वविद्यालय : पांच अक्तूबर तक भर सकेंगे स्नातक के परीक्षा फॉर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर विश्वविद्यालय : पांच अक्तूबर तक भर सकेंगे स्नातक के परीक्षा फॉर्म
Wed, 23 Sep 2026 02:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 23 Sep 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालयों में स्नातक के प्रथम और तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ा दी गई है। अब विद्यार्थी पांच अक्तूबर तक पंजीकरण और परीक्षा शुल्क जमा कर सकेंगे। पहले अंतिम तिथि 21 सितंबर थी। कुलपति के आदेश के क्रम में 22 सितंबर से पोर्टल फिर खोल दिया गया है। यह सुविधा विश्वविद्यालय और संबद्ध राजकीय, अनुदानित व स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों में संचालित नियमित और स्ववित्तपोषित स्नातक पाठ्यक्रमों के अर्ह विद्यार्थियों के लिए है। हालांकि, समर्थ पोर्टल के माध्यम से होने वाले प्रथम और तृतीय सेमेस्टर के पंजीकरण के लिए अलग से सूचना जारी की जाएगी।
विज्ञापन