फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   in gkp university seminar

शोध में नैतिक तत्व का समावेश ज़रूरी : प्रो. कैलाश

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 10:16 PM IST
विज्ञापन
in gkp university seminar
शोध में नैतिक तत्व का समावेश ज़रूरी : प्रो. कैलाश अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में \"रिसर्च एथिक्स व, साहित्यिक चोरी\" विषय पर एक राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। साहित्यिक चोरी विषय वक्ताओं ने अपने विचार रखे। मुख्य वक्ता राजस्थान विश्वविद्यालय वनस्पति विज्ञान विभाग के भूतपूर्व विभागाध्यक्ष डॉ कैलाश अग्रवाल ने पर कहा कि शोध में नैतिक तत्व का समावेश ज़रूरी है। यद्यपि आज टेक्नोलॉजी के सहारे साहित्यिक चोरी को रोकने का कारगर उपाय हो चुका है लेकिन शोध नैतिकता स्वयं ही साहित्यिक चोरी की संभावना को क्षीण कर देती है। महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय, बरोडा, गुजरात के प्रो विनय राओले ने \" नैतिक जीव वैज्ञानिक अनुसंधान\" पर बात करते हुए सभी शिक्षक गण व छात्र छात्राओं को उत्कृष्ट रिसर्च लेखन की ओर प्रोत्साहित किया और कहा कक इन्टरनेट के इस युग में नवीन सोच, नूतन अनुसंधान व शुद्ध - पवित्र शिक्षा का एक संदेश दिया जाना आवश्यक है। आयोजक वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. वीएन पांडेय ने विषय प्रवर्तन करते हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया। आयोजन की अध्यक्षता प्रो. एस. एन. तिवारी अधिष्ठाता विज्ञान संकाय ने की। आभार ज्ञापन प्रो. पूजा सिंह ने किया। कार्यक्रम में प्रो. अनिल कुमार द्विवेदी, डॉ. दीपा श्रीवास्तव, डॉ राकेश पांडे एवं डॉ. तूलिका मिश्रा उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed