फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gagaha, Gorakhpur, a husband stabbed his wife to death

Gorakhpur News: पत्नी को चाकू से गोदा, फिर खुद पुलिस को फोन कर दी जानकारी- अवैध संबंध का था शक

Thu, 30 May 2024 11:47 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Thu, 30 May 2024 11:47 AM IST
विज्ञापन
In Gagaha, Gorakhpur, a husband stabbed his wife to death
पैर लटकाकर बैठने की बात से शुरू हुए विवाद मे चाकू से हमला
अवैध संबंध के शक में गगहा थानाक्षेत्र में एक पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से ताबड़त़ोड कई हमला कर दिया। पहले गले पर चाकू से कई वार किए, फिर सबब्बल से सिर पर प्रहार कर दिया। पत्नी को गंभीर रुप से घायल देख उसे मरा हुआ समझ खुद पति ने गगहा थाने में फोन कर कर पूरी घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


फोन पर घटना सुन गगहा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। गंभीर रुप से घायल पत्नी की सांसे चलता देख पुलिसकर्मी तत्काल उसे बीआरडी मेडिकल क़लेज उपचार के लिए लेकर पहुंचे। आईसीयू में भर्ती पत्नी का गंभीर अवस्था में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


इधर, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने मौके से चाकू और सब्बल भी बरामद कर लिया है। बताया जाता है कि पूछताछ में पति ने पत्नी के अवैध संबंध की जानकारी पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस खुद हैरत में है कि इतनी दुस्साहसी घटना को अंजाम देकर पति ने पहले फोन कर जानकारी दी और खुद मौके पर ही पुलिस का इंतजार करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed