{"_id":"6021a55e8ebc3e4c6179f18e","slug":"in-cbse-one-more-chance-to-register-in-ninth-and-11th-class-student-gorakhpur-city-news-gkp38400213","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई : नौवीं और 11वीं में पंजीकरण कराने का एक और मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई : नौवीं और 11वीं में पंजीकरण कराने का एक और मौका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई : नौवीं और 11वीं में पंजीकरण कराने का एक और मौका
गोरखपुर। नौवीं और 11वीं में विद्यार्थियों के पंजीकरण कराने के लिए सीबीएसई ने एक और मौका दिया है। कोरोना महामारी के दौर में देर से मान्यता प्राप्त करने वाले स्कूलों को पंजीकरण कराने के लिए बोर्ड ने यह सुविधा दी है। पुरानी मान्यता वाले स्कूल भी दोनों कक्षाओं में 13 फरवरी तक पंजीकरण करा सकेंगे। इस संबंध में बोर्ड का आदेश जिले के 117 स्कूलों में पहुंचा है।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने स्पष्ट किया है कि 10वीं और 12वीं में प्रवेश के लिए बोर्ड से अनुमति लेने के बाद भी जो विद्यार्थी प्रवेश नहीं ले सके हैं, वे भी प्रवेेश ले सकेंगे। इन विद्यार्थियों की लिस्ट ऑफ कैंडिडेट (एलओसी) में सुधार के लिए भी स्कूल प्रबंधन को मौका मिलेगा। इसके लिए 15 से 20 फरवरी की तिथि तय की गई है।
दस महीने बाद चलेंगी स्कूल बस
कोविड की वजह से दस महीनों से बंद पड़ी स्कूल बसों का संचालन फिर से शुरू होगा। कक्षा छह से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए दस फरवरी से खुलने वाले स्कूलों को गाइडलाइंस के मुताबिक बसें चलाने की छूट दी गई है। बस को दिन में दो बार सैनिटाइज करने के साथ ही वाहन चालक से शपथ लेने के बाद ही संचालन की अनुमति होगी। शासन की गाइडलाइन के अनुसार बसों में सैनिटाइज मशीन, थर्मल स्क्रीनिंग मशीन का होना अनिवार्य है। बच्चों के बीच एक निश्चित दूरी भी रखनी होगी।
विज्ञापन
कोविड संक्रमण के मद्देनजर बोर्ड ने नौवीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं में पंजीकरण कराने का एक और मौका देने का फैसला किया है। फैसले से किसी वजह से पंजीकरण न करा पाने वाले छात्रों को लाभ मिलेगा। - अजय शाही, ग्रुप डायरेक्टर, आरपीएम ग्रुप ऑफ स्कूल्स