{"_id":"693b1e35d63892914c07fb03","slug":"in-an-exciting-match-ner-defeated-rpsf-by-one-point-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1162651-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: रोमांचक मुकाबले में एनईआर ने आरपीएसएफ को एक अंक से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: रोमांचक मुकाबले में एनईआर ने आरपीएसएफ को एक अंक से हराया
विज्ञापन
-32वीं अखिल भारतीय आरपीएफ बास्केटबॉल चैंपियनशिप का दूसरा दिन
-आरपीएसएफ, एसआर, डब्ल्यूआर, एससीआर और उत्तर रेलवे ने भी जीते अपने मुकाबले
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के तत्वावधान में सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में चल रही 32वीं अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल बास्केटबॉल प्रतियोगिता-2025 के दूसरे दिन छह मुकाबले खेले गए। मेजबान पूर्वोत्तर रेलवे ने रोमांचक मैच में रेलवे सुरक्षा विशेष बल (आरपीएसएफ) को एक अंक से पराजित किया। प्रतियोगिता के शेष लीग मैच और सेमीफाइनल शुक्रवार को खेले जाएंगे। फाइनल मैच शनिवार को खेला जाएगा।
मेजबान एनई रेलवे और आरपीएसएफ के बीच हुआ मुकाबला दिन का सबसे रोमांचक मैच साबित हुआ। रोमांचक मैच में एनई रेलवे ने 38-37 अंकों के अंतर से जीत दर्ज की। पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से भीम सिंह, राम आसरे, सूर्यभान सिंह, दीपक, मनोज और अजय मल्ल ने बेहतरीन कौशल और टीमवर्क का प्रदर्शन किया।
दिन का पहला मुकाबला आरपीएसएफ और मध्य रेलवे के बीच खेला गया। आरपीएसएफ ने यह मैच 64–17 के विशाल अंतर से जीत लिया। शुरुआत से ही आरपीएसएफ के खिलाड़ियों ने मैच पर अपना नियंत्रण बनाए रखा और मध्य रेलवे को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। दूसरा मैच दक्षिण मध्य रेलवे के बीच खेला गया। इसमें दक्षिण रेलवे ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दक्षिण मध्य रेलवे को 65–20 अंकों के बड़े अंतर से शिकस्त दी।
विज्ञापन
दिन का तीसरा मैच पश्चिम रेलवे और मध्य रेलवे के बीच खेला गया। पश्चिम रेलवे ने मुकाबले को एकतरफा बनाते हुए मध्य रेलवे को 64-27 के बड़े अंतर से पराजित किया। दिन का चौथा मैच दक्षिण मध्य रेलवे और पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के बीच खेला गया। कड़े मुकाबले में दक्षिण मध्य रेलवे ने 35-28 अंकों के अंतर से जीत दर्ज की। दिन का अंतिम मुकाबला उत्तर रेलवे और दक्षिण रेलवे के बीच खेला गया। उतार-चढ़ाव से भरे इस रोमांचक मुकाबले में उत्तर रेलवे ने 37-36 अंकों से जीत दर्ज की।